वाराणसी के अर्दली बाजार क्षेत्र में महावीर मंदिर के समीप गुरुवार को एक बाइक की चपेट में बंदर का एक बच्चा आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया। यह देख मौके पर मौजूद बंदर आक्रोशित हो गए और युवक को दौड़ा लिए। युवक ने एक अस्पताल में छुपकर जान बचाई।
मोहांव निवासी ज्ञानेंद्र तिवारी बाइक से वाजिदपुर जा रहा था। अर्दली बाजार क्षेत्र में महावीर मंदिर के समीप सड़क पार करते समय एक बंदर का बच्चा उसकी बाइक की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद बंदरों के झुंड ने उस युवक को घेर लिया।
युवक किसी तरह अपने हेलमेट से बंदरों पर वार कर खुद को बचाते हुए एक अस्पताल में घुस गया। बंदरों का झुंड वहां भी पहुंच गया। अस्पताल कर्मियों ने किसी तरह दरवाजा बंदकर युवक को सुरक्षित किया।
बंदरों के भय के कारण करीब दो घंटे तक युवक अस्पताल में छुपा रहा। बंदरों के जाने के बाद युवक डरते हुए अपने गंतव्य को रवाना हुआ। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
भोपाल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा निर्देशित "नशामुक्त भारत" अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन के सभागार में राज्य के…
इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित एसजीएसआईटीएस (SGSITS) ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र मध्यप्रदेश की औद्योगिक…
भोपाल आमजन को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं अधिक सरल, पारदर्शी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपलब्ध कराने तथा…
रायपुर मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास…