देश-विदेश

UP : मथुरा जंक्शन पर चंद सेकंड रुकने के बाद अचानक से तेजी से चल पड़ी EMU, प्लेटफॉर्म पर चढ़ी ट्रेन

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रेलवे स्टेशन पर देर रात ट्रेन हादसा हो गया। मथुरा जंक्शन पर पहुंची एक ट्रेन यात्रियों को उतारने के लिए रुकी। चंद सेकंड बाद फिर से अचानक तेजीसे चल पड़ी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।  जानकारी के अनुसार, शकूरबस्ती से चलकर मथुरा जंक्शन पर पहुंची ईएमयू प्लेटफार्म-दो पर चढ़ गई। ट्रेन ने प्लेटफार्म तोड़ दिया। ओएचई भी टूट गई। आसपास अफरा-तफरी मच गई। यहां मौजूद यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही रेल अधिकारी, आरपीएफ घटना स्थल की ओर दौड़े। मंगलवार को शकूरबस्ती से आई ईएमयू ट्रेन सवारियों को उतारने के लिए प्लेटफार्म-दो पर चंद सेकेंड के लिए रुकने के बाद अचानक दोबारा तेजी से चल पड़ी। प्लेटफार्म को तोड़ते हुए ऊपर चढ़ गई। हादसे के समय प्लेटफार्म के पास पांच से छह लोग खड़े हुए थे।  गनीमत रही कि उन्होंने ट्रेन को चलते हुए देखा तो वहां से भागकर जान बच गई। इधर, ट्रेन के सामने ओएचई लाइन का एक खंभा आ गया, जिससे वह रुक गई। पूरे घटनाक्रम में ट्रेन के नीचे एक आठ साल का बच्चा आ गया। 

हालांकि गनीमत रही कि वह घायल नहीं हुआ। मौके से उठकर भाग गया। रेलवे अधिकारी और आरपीएफ की टीम  उसकी तलाश कर रही है। वहीं गिर्राज सिंह निवासी उमराया, छाता अपनी ट्रेन के इंतजार में खड़े हुए थे उनको हल्की चोट आई है।

हादसे के बाद मथुरा-दिल्ली रेलवे लाइन पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो गया है। मालवा सुपरफास्ट, अमृतसर- बांद्रा टर्मिनस समेत कई गाड़ियों को दिल्ली की ओर ही रोक दिया गया है। अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं। स्टेशन डायरेक्टर एसके श्रीवास्तव, आरपीएफ प्रभारी अवधेश कुमार गोस्वामी समेत अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चालक ने ट्रेन के ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। इससे ट्रेन पटरी से उतरकर प्लेटफॉर्म दो पर चढ़ गई। ट्रेन ने प्लेटफॉर्म तोड़ दिया। घटना की वजह की जांच की जा रही है। इसके साथ ही ट्रेन को प्लेटफॉर्म से हटाने का कार्य चल रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

3 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

4 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

4 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

4 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

4 hours ago