देश-विदेश

UP : मिर्जापुर में दिनदहाड़े ATM कैश वैन से लाखों की लूट, गार्ड की गोली मारकर हत्या, तीन घायल

यूपी के मिर्जापुर शहर में हौसला बुलंद बदमाशों ने मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर के पास एक्सिस बैंक के एटीएम कैश वैन को लूट लिया। विरोध कर रहे गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। वो फिल्मी अंदाज में असलहा लहराते फरार हुए। करीब 39 लाख रुपये की लूट हुई है। हालांकि इसकी पुष्टि बाकी है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में दिनदहाड़े घटी घटना से शहर में सनसनी मची है। पुलिस महकमे में हड़कंप है। कई थानों की फोर्स के साथ आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल जारी है। 

त्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कर्मचारी कैश से भरा बॉक्स बैंक से लाकर वैन में लाकर रख रहे थे। इसी बीच दो बाइक पर सवार चार लोग वैन के पास पहुंचे। चारों ने हेलमेट लगा रखा था। बाइक पर पीछे बैठे बदमाशों के दोनों हाथों में असलहा था। बाइक रुकते ही चारों उतरे और हवाई फायरिंग शुरू की। इससे वहां अफरा-तफरी मच जाती है।

कैश से भरा एक बॉक्स उठा ले गए बदमाश

गार्ड ने रोकने की कोशिश की तो उसे गोली मार दी। गोली लगते ही गार्ड जमीन पर गिर गया। गार्ड को गोली मारते देख एटीएम कैश वैन का ड्राइवर छिपने की कोशिश करता है।

Loot of lakhs from ATM cash van in broad daylight in Mirzapur driver shot dead

वैन में रखे कैश से भरे बॉक्स को एक बदमाश उठाता है। इसके बाद चारों बाइक पर सवार होकर फरार हो जाते हैं। यह सबकुछ इतना जल्दी हुआ कि किसी को कुछ समझ नहीं आया। बदमाशों के जाने के बाद पता चला कि बैंक के गार्ड जय सिंह निवासी चील्ह, कर्मचारी बहादुर निवासी विंध्याचल, अखिलेश कुमार निवासी पड़री और रजनीश मौर्या निवासी सुदंरपुर को गोली लगी है।

चारों को आननफानन अस्पताल ले जाया गया। जहां बैंक गार्ड जय सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। उसे तीन गोली मारी गई थी। इधर, घटनास्थल पर एसपी समेत अन्य पुलिस अदिकारी पहुंचे। बैंक के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : खरीफ फसलों की बीमा 31 जुलाई तक …

CG : खरीफ फसलों की बीमा 31 जुलाई तक …

रायपुर । छत्तीसगढ़ में खरीफ मौसम 2026 के दौरान किसानों को प्राकृतिक आपदाओं और मौसम…

16 seconds ago
मोहला : खाता में शामिल सभी खसरों का एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य, तभी बेच सकेंगे धान …

मोहला : खाता में शामिल सभी खसरों का एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य, तभी बेच सकेंगे धान …

मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में राजस्व एवं कृषि विभाग की…

2 minutes ago
CG : मनरेगा के कार्य अब 2 जुलाई से वीबी जी राम जी के कार्य कहलाएंगे …

CG : मनरेगा के कार्य अब 2 जुलाई से वीबी जी राम जी के कार्य कहलाएंगे …

बालोद । भारत सरकार ने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए…

5 minutes ago
CG : थूक साफ करने के विवाद में खूनी खेल, पिता-पुत्र ने छात्र पर चाकू से किया हमला …

CG : थूक साफ करने के विवाद में खूनी खेल, पिता-पुत्र ने छात्र पर चाकू से किया हमला …

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र…

8 minutes ago
CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से डॉ. प्रेमासाई महाराज की सौजन्य भेंट …

CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से डॉ. प्रेमासाई महाराज की सौजन्य भेंट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से माँ मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश परम्…

23 minutes ago
CG : रेलवे नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी, जानें क्या बदल रहा …

CG : रेलवे नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी, जानें क्या बदल रहा …

रायपुर: रेलवे अधिनियम, 1989 में प्रस्तावित संशोधनों के बाद ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर नियम…

27 minutes ago