भोपाल.
कांग्रेस की गणेश चतुर्थी से शुरू होने जा रही जन आक्रोश यात्रा के पोस्टर्स पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का चेहरा नहीं होने को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि लोगों को दिग्विजय सिंह का कार्यकाल याद ना आ जाए, इसलिए कमलनाथ और उनकी टीम ने दिग्विजय सिंह का चेहरा इस पोस्टर से दूर रखा है, लेकिन प्रदेश की जनता को 2003 का मध्य प्रदेश याद है। जनता सब जानती है। कांग्रेस का यह छुपा छुपाई का खेल नहीं चल सकेगा। यह बात उन्होंने पवई में मीडिया से चर्चा करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि 2018 के चुनाव में कमलनाथ ने सरकार बनाने के लिए लोगों से झूठे वादे किए थे। सरकार इनकी बनी तो वल्लभ भवन दलालों का अड्डा बन गया था। शिवराज सिंह चौहान सराकर की गरीब कल्याण की योजनाएं कमलनाथ ने अपनी सरकार में बंद कर दी थी। इसके बाद जब फिर से शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने लाड़ली बहना, सीखो कमाओ योजना के साथ ही महिला, युवा और समाज के हर वर्ग के कल्याणकारी योजनाएं शुरू की।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *