अब तक हुए 16 हजार 318 लोकार्पण, 12 हजार 526 भूमि-पूजन तथा शिलान्यास
देवास में बच्चों को दी जा रही हैं खुशियों की टोकरी

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास यात्राएँ प्रदेश में विकास की गंगा बहाते हुए निरंतर जारी हैं। यात्राओं में अब तक 16 हजार 318 लोकार्पण और 12 हजार 526 भूमि-पूजन तथा शिलान्यास किए हैं। करोड़ों की राशि से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य जारी हैं। विकास यात्राओं में हो रहे बहुआयामी और रचनात्मक कार्य समाज को जोड़ रहे हैं। विकास यात्राओं में हो रहे नवाचारों में देवास जिले में जिला प्रशासन और समाज के सहयोग से कुपोषित बच्चों को खुशियों की टोकरी दी जा रही है, जिसमें मल्टी विटामिन, भुने चने, तिल के लड्डू तथा अन्य पोषक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। यह कार्य समाज की सहभागिता से संचालित हो रहे हैं। पोषण दूर करने के लिए समाज की ओर से की गई पहल सराहनीय है। साथ ही जिले में डिजिटल पढा़ई तथा छात्रावास और लायब्रेरी के लिए पुस्तकें एकत्र कराने का कार्य भी जारी है। जन-भागीदारी के आधार पर संचालित हो रहे यह कार्य निश्चित रूप से सफल होंगे। मुख्यमंत्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडियाकर्मियों से चर्चा कर रहे थे।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *