दुर्ग में कल शाम रहेगी पानी की सप्लाई बंद, लोगों से किया गया पानी स्टोर करने का आग्रह

दुर्ग

मंगलवार की शाम को शहर के आधे हिस्से में पानी की आपूर्ति नहीं होगी. क्योंकि मालवीय नगर चौक में मेन राइजिंग पाइपलाइन के बड़े लीकेज के लिए 24 एमएलडी इंटकवेल को शटडाउन में लिया गया है. रिपेयर के बाद बुधवार से जलापूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है.

मालवीय नगर चौक में दिस मेन राइजिंग पाइप लाइन जिसका डाया 600 एमएम हैं वह लंबे समय से लीकेज है. रिपेयर करने में हो रही देरी की वजह से लीकेज की साइज लगातार बढ़ती जा रही है. इस वजह से उस पाइपलाइन से जुड़े दो और पाइप से दूसरे इलाके की टंकियां भी नहीं भर पा रही है. जिसका असर घरों में की जाने वाली जलापूर्ति पर पड़ रहा है.

 निगम प्रशासन ने 2 सितंबर को उसे रिपेयर करने का निर्णय लिया है. इसके लिए 24 एमएलडी से फिल्टर प्लांट तक पानी की सप्लाई बंद रखी जाएगी. इस वजह से पद्मनाभपुर, शक्ति नगर, हनुमान नगर, गिरधारी नगर, शंकर नगर, शनिचरी बाजार पानी टंकी से जुड़े एरिया में मंगलवार की सुबह तो नलों में पानी आएगा लेकिन शाम को जलापूर्ति नहीं होगी. जल विभाग की एमआईसी मेंबर लीना दिनेश देवांगन के मुताबिक प्रभावित इलाके के – लिए टैंकरों की व्यवस्था की गई है. बता दें कि बारिश के सीजन की शुरुआत से ही दुर्ग की जनता को अनेक बार लीकेज व अन्य दिक्कतों के कारण पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है.

Admin

Recent Posts

राजनांदगांव : नंदई चौक के पास हंगामा करने वाले तीन गिरफ्तार…

राजनांदगांव : नंदई चौक के पास हंगामा करने वाले तीन गिरफ्तार…

राजनांदगांव | सार्वजनिक स्थान पर हो-हल्ला और उपद्रव कर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों…

3 minutes ago
राजनांदगांव : चौड़ीकरण कार्य में संकेतक पन्नी कई जगह क्षतिग्रस्त, दुर्घटना की आशंका…

राजनांदगांव : चौड़ीकरण कार्य में संकेतक पन्नी कई जगह क्षतिग्रस्त, दुर्घटना की आशंका…

राजनांदगांव | नेशनल हाइवे किनारे चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान सुरक्षा के लिए…

5 minutes ago
राजनांदगांव : दर्पण कार्यक्रम में जिले के नवाचारों की हुई सराहना…

राजनांदगांव : दर्पण कार्यक्रम में जिले के नवाचारों की हुई सराहना…

राजनांदगांव , पुणे स्थित यशदा में 5 जून को दर्पण कार्यक्रम हुआ। इसमें राजनांदगांव, गरियाबंद,…

9 minutes ago
राजनांदगांव : एक्सीडेंट का बहाना बना चाकू की नोंक पर लूटे…

राजनांदगांव : एक्सीडेंट का बहाना बना चाकू की नोंक पर लूटे…

राजनांदगांव | एक्सीडेंट का बहाना बनाकर चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले शातिर बदमाशों…

11 minutes ago
CG : साय कैबिनेट की बैठक शुरू …

CG : साय कैबिनेट की बैठक शुरू …

रायपुर: रायपुर में सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक…

13 minutes ago
जंगल के बीच क्रिकेट का मैदान और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के हाथ में बैट

जंगल के बीच क्रिकेट का मैदान और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के हाथ में बैट

जंगल के बीच क्रिकेट का मैदान और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के हाथ में बैट…

15 minutes ago