Categories: मौसम

Weather Report Today: छत्तीसगढ़ में बारिश तेज़, छाता-रेनकोट रखें साथ, चित्रकोट जलप्रपात उफान पर, अगले 5 दिन भी ताबड़तोड़ बारिश जारी

Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर अपनी रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में अगले पांच दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि वज्रपात और मेघगर्जन के साथ कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश होगी। खासकर 12 अगस्त से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बरसात के आसार हैं।

बस्तर जिले के मशहूर चित्रकोट जलप्रपात के आसपास बारिश के बाद इंद्रावती नदी उफान पर है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज हुई है, जबकि कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। दुर्ग में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बारिश के ताज़ा आंकड़े बताते हैं कि करपावंड, वांड्राफनगर, मैनपुर, बस्तर, कुसमी और कोहकामेटा में करीब 7 सेंटीमीटर बारिश हुई है। वहीं ओरछा में 12 सेंटीमीटर, कुनकुरी में 6 सेंटीमीटर और बकावंड, कटेकल्याण, छोटेडोंगर, चलगली, जगदलपुर में लगभग 5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। कई अन्य जगहों पर 1 से 4 सेंटीमीटर के बीच बारिश हुई है।

मौसम विभाग का महत्वपूर्ण अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में व्यापक और लगातार बारिश होगी। इससे न केवल तापमान में गिरावट आएगी बल्कि मौसम भी ठंडा और सुकूनदायक होगा। विभाग ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने को कहा है ताकि बारिश, बिजली गिरने और जलभराव से कोई नुकसान न हो।

मानसून की ताजा स्थिति

इस बार मानसून पंजाब से लेकर उत्तर-पूर्व बंगाल तक फैला हुआ है। साथ ही बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटों पर समुद्र की सतह से 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से लेकर दक्षिण बांग्लादेश तक एक और मानसून टर्फ फैला हुआ है। मानसून ब्रेक खत्म होने के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिससे किसानों और आम जनता को राहत मिलने वाली है।

yash meena

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

3 hours ago
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

​रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…

3 hours ago
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…

3 hours ago
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

4 hours ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

4 hours ago