भोपाल
नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज कटनी में चुनाव प्रचार किया। कटनी में दूसरे चरण में मतदान होना है। यहां पर उन्होंने मंड्लम और सेक्टर के पदाधिकारियों की बैठक की। इसके बाद उन्होंने यहां पर रोड शो भी किया।

नाथ ने कहा कि मंडलम और सेक्टर का कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुट जाए तो कटनी में न सिर्फ हमारा महापौर होगा, बल्कि हर वार्ड से भी कांग्रेस के पार्षद उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे। शहर की सरकार बदलने के लिए सभी को पूरी ताकत के साथ जुटना होगा, तभी कटनी का विकास हो सकता है। नाथ ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता हर घर जाए और कांग्रेस की 15 महीने की सरकार की नीति और नियम को बताएं। कांग्रेस सरकार ने जो-जो काम किये उन्हें बताएं। इसके बाद उन्होंने शहर में रोड शो किया, रोड शो करने के बाद नाथ दादाजी की समाधि पर भी गए।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *