भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि जब किसी कार्य को मिशन मोड में किया जाता है तो उसके अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ग्वालियर के सिविल अस्पताल हज़ीरा निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की स्वच्छता की सराहना की और कहा कि यह अस्पताल सभी अस्पतालों के लिए एक उदाहरण है। निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रक्त भंडारण इकाई, सीटी स्कैन रूम, नर्सिंग एरिया का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य प्रक्रियाओं के सेवा प्रदाय की स्थिति और विशिष्ट सेवाओं जैसे अल्ट्रासाउंड आदि में वेटिंग की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने रसोई एरिया, नेत्र ऑपरेशन इकाई क्षेत्र और ओपीडी में बेड व्यवस्था का निरीक्षण किया। बाल गहन चिकित्सा इकाई और बाल ओपीडी की व्यवस्था के अवलोकन के साथ उन्होंने प्रसव व्यवस्था और नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।

ऊर्जा मंत्री तोमर के आग्रह पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि सिविल अस्पताल को जिला अस्पताल का दर्जा दिए जाने की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिये कि अस्पताल में उपलब्ध सभी सुविधाओं और आवश्यक मापदंडों पर एक विस्तृत रिपोर्ट विशेषज्ञों की उपस्थिति में तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि आवश्यक मापदंडों की पूर्ति पर उन्नयन का कार्य अवश्य किया जाएगा।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *