योग से ही सशक्त होगा युवा भारत : मंत्री सुश्री भूरिया

स्वामी विवेकानंद जयंती पर झाबुआ में हुआ जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार

भोपाल
महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि योग हमारी सदियों पुरानी परंपरा है, जो शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है। स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को लक्ष्यबद्ध जीवन की प्रेरणा देते हैं। स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं "राष्ट्रीय युवा दिवस" के अवसर पर झाबुआ जिले में योग, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम हुआ।

पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, झाबुआ में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्र सेवा का मार्ग दिखाया। युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन शैली है, जिसे अपनाकर हम तनावमुक्त, स्वस्थ और ऊर्जावान समाज का निर्माण कर सकते हैं। हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा विकसित योग परंपरा को आज की पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का रेडियो के माध्यम से प्रसारण किया गया। इसके बाद योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थितजनों एवं छात्राओं द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं योगाभ्यास किया गया।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

राजनांदगांव : लोक संगीत के पुरोधा खुमान लाल साव की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि …

राजनांदगांव : लोक संगीत के पुरोधा खुमान लाल साव की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि …

राजनांदगांव । मितान छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार कल्याण संघ के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के…

4 minutes ago
CG : योग से निखरता है सौंदर्य और बढ़ती है प्राकृतिक चमक : शहनाज हुसैन …

CG : योग से निखरता है सौंदर्य और बढ़ती है प्राकृतिक चमक : शहनाज हुसैन …

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौंदर्य विशेषज्ञ और ‘हर्बल क्वीन’ के नाम से प्रसिद्ध शहनाज हुसैन…

11 minutes ago
CG : रायपुर के 40 से अधिक इलाकों में 11 जून की शाम नहीं होगी जलापूर्ति, 5 लाख लोग होंगे प्रभावित …

CG : रायपुर के 40 से अधिक इलाकों में 11 जून की शाम नहीं होगी जलापूर्ति, 5 लाख लोग होंगे प्रभावित …

रायपुर । राजधानी रायपुर में 11 जून को विद्युत कार्य के कारण शहर के कई…

20 minutes ago
राजनांदगांव : आवासीय शिविर में बच्चों को दी गई संस्कार की शिक्षा…

राजनांदगांव : आवासीय शिविर में बच्चों को दी गई संस्कार की शिक्षा…

राजनांदगांव , जैन बगीचा में आयोजित बोहिलाभम् आवासीय संस्कार शिविर खरतर गच्छाचार्य संयम सारथी जिन…

29 minutes ago
प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर दिया जोर

प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर दिया जोर

प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति…

29 minutes ago
राजनांदगांव : जांच रिपोर्ट में लापरवाही, बीएमओ डॉ. टंडन सस्पेंड…

राजनांदगांव : जांच रिपोर्ट में लापरवाही, बीएमओ डॉ. टंडन सस्पेंड…

राजनांदगांव , सोमनी स्वास्थ्य केंद्र में 14 वर्षीय नाबालिग की जांच रिपोर्ट में लापरवाही के…

36 minutes ago