छत्तीसगढ़

आखिर कहां जाकर उलझा कांग्रेस का गणित, जानें BJP के जीत की ओर जाने के पांच कारण

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बहुमत के पार पहुंच गई थी, लेकिन जैसे ही थोड़ा वक्त गुजरा, भाजपा ने वापसी करते हुए लगातार कांग्रेस पर बढ़त बनाए हुए है। साढ़े तीन बजे तक के निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा कुल 90 सीटों में से 53 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा के सिर जीत का सेहरा सज सकता है और कांग्रेस को विपक्ष की कुर्सी से संतोष करना पड़ सकता है। अगर ऐसा होता है तो यहां सवाल यह उठता है कि आखिर वो कौनसे कारण रहे जिस वजह से भाजपा को फायादा होता दिख रहा है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए इसका नाम ‘छत्तीसगढ़ के लिए मोदी की गारंटी 2023’ रखा। घोषणा पत्र में रोजगार, महंगाई समेत कई मोर्चे पर खास वादे किए। छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा के घोषणा पत्र पर विश्तास जताया है।

यह होंगे छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत के पांच बड़े कारण

किसानों को बोनस का वादा 
भाजपा ने चुनाव से पहले घोषणा की कि अगर उनकी सरकार बनती है तो 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी होगी। 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी जाएगी। किसानों को एक मुश्त भुगतान किया जाएगा। कांग्रेस सरकार 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान ले रही थी और 2800 रुपये का रेट दे रही थी। भाजपा का यह वादा कि किसानों को एक मुश्त में भुगतान किया जाएगा, इसका फायादा कहीं न कहीं भाजपा को होता दिखा है। 

धार्मिक मुद्दों पर भाजपा का वोटरों को ले जाना
छत्तीसगढ़ में हिंदुत्व व आदिवासी क्षेत्रों में मतांतरण बड़ा मुद्दा देखने को मिला। भाजपा हिंदुत्व, मतांतरण, लव-जिहाद जैसे मुद्दों को लेकर लगातार कांग्रेस सरकार पर हमलावर रही। भाजपा को भी जनता का साथ मिलता है।

महिलाओं का पीएम मोदी पर विश्वास (महतारी योजना और बोनस)
भाजपा ने महतारी वंदन योजना से महिला मतदाताओं को साधने की कोशिश की। भाजपा ने विवाहित महिलाओं को 12 हजार रुपए सलाना देने का वादा किया। वहीं, भाजपा ने महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का भी वादा किया।  

भूपेश बघेल और उनकी टीम पर भ्रष्टाचार के आरोप
भाजपा भूपेश सरकार पर कोयला परिवहन, शराब घोटाला, डीएमएफ, गोबर खरीदी और गोठान योजना में भ्रष्टाचार के आरोप लगाती आई है। महादेव बेटिंग ऐप को लेकर भी कांग्रेस को आलोचना का सामना करना पड़ा।

कांग्रेस की अंतर्कलह
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कथित गुटबाजी और अंतर्कलह देखने को मिली। सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंदेव के बीच टकराव देखने को मिलता रहा है। सीएम पद को लेकर टीएस सिंदेव के नाम को लेकर भी खूब बहस देखने को मिली। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के बीच भारी कंट्रोवर्सी की वजह से कांग्रेस को कहीं न कहीं नुकसान उठाना पड़ा।

kgnews

Recent Posts

CG : शिक्षा विभाग का कर्मचारी बर्खास्त, 4 साल से नहीं पहुंच रहा ड्यूटी में …

CG : शिक्षा विभाग का कर्मचारी बर्खास्त, 4 साल से नहीं पहुंच रहा ड्यूटी में …

सरगुजा। लंबे समय से बिना अनुमति और बिना किसी सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने…

1 minute ago
CG : 2 लाख सैलरी मिलेगी प्रतिमाह, 3 हजार 500 पदों पर हो रही भर्ती …

CG : 2 लाख सैलरी मिलेगी प्रतिमाह, 3 हजार 500 पदों पर हो रही भर्ती …

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के माध्यम से युवाओं…

5 minutes ago
CG : फर्जी जाति प्रमाण पत्र में पकड़ी गई महिला पार्षद, पद से हटाने की कार्रवाई होगी जल्द …

CG : फर्जी जाति प्रमाण पत्र में पकड़ी गई महिला पार्षद, पद से हटाने की कार्रवाई होगी जल्द …

दुर्ग। दुर्ग संभाग के आयुक्त एसएन राठौर ने छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की…

8 minutes ago
CG : 11 जून को होगी बीएड और बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा …

CG : 11 जून को होगी बीएड और बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा …

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) रायपुर द्वारा गुरुवार, 11 जून 2026 को बी.एड. एवं…

10 minutes ago
CG : एक्सिस बैंक की मनमानी पर आयोग ने दिखाई सख्ती, ग्राहक के खाते से काटी गईं राशि दिलाई वापस …

CG : एक्सिस बैंक की मनमानी पर आयोग ने दिखाई सख्ती, ग्राहक के खाते से काटी गईं राशि दिलाई वापस …

बलौदाबाजार। बैंक द्वारा ग्राहक के ओवर ड्राप्ट खाते से बिना जानकारी राशि काटे जाने एवं…

13 minutes ago
CG : भाठागांव ओवरब्रिज के पास पानी की मेन पाइप लाइन फटा …

CG : भाठागांव ओवरब्रिज के पास पानी की मेन पाइप लाइन फटा …

रायपुर। राजधानी रायपुर के भाठागांव ओवरब्रिज के पास मंगलवार रात पानी की मेन पाइप लाइन…

17 minutes ago