दुलकर सलमान अभिनीत किंग ऑफ कोठा इस साल 24 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अगस्त में रिलीज फिल्म ‘किंग ऑफ कोठा’ में दुलकर एक्शन अवतार में नजर आए। यह फिल्म अब ओटीटी पर भी रिलीज हो गई है। मूल रूप से मलयालम में बनी यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है, लेकिन अब इसकी हिंदी रिलीज डेट की भी घोषणा हो गई है।
अभिलाष जोशी के डायरेक्शन में बनी ‘किंग ऑफ कोठा’ एक पीरियड गैंगस्टर एक्शन ड्रामा है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘डिज्नी प्लस हॉटस्टार’ पर 29 सितंबर को यह फिल्म दक्षिण भारतीय भाषाओं में रिलीज हुई थी। जबकि अब इसके हिंदी वर्जन को भी 20 अक्टूबर से इसी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा।

बता दें कि, ‘डिज्नी प्लस हॉटस्टार’ ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का हिंदी ट्रेलर शेयर करते हुए रिलीज डेट की घोषणा की है। साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘एक के लिए गुंडा, दूसरे के लिए राजा।’ हिंदी में इस फिल्म को देखने के लिए आपके पास ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन होना चाहिए।
अभिनेता ने हाल ही में तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सीता रामम’ में अभिनय किया था। बता दें कि अभिलाष जोशी के निर्देशन में बनी ‘किंग ऑफ कोठा’ में ऐश्वर्या लक्ष्मी, प्रसन्ना और नायला उषा अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक शराबी गैंगस्टर के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है और ओणम के त्योहार के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…