छत्तीसगढ़

उत्तर बस्तर कांकेर : मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत आमाबेड़ा में आयोजित किया गया मांझी, गायता, पटेल का मिलन एवं सम्मान समारोह

उत्तर बस्तर कांकेर 07 सितंबर 2023

जिले के अंतागढ़ विधानसभा अंतर्गत आमाबेड़ा में कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री बी. एस. उइके के दिशानिर्देशन में आमाबेड़ा क्षेत्र अंतर्गत 23 ग्राम पंचायत के 80 ग्राम के परगना मांझी, ग्राम पटेल, गायता का मिलन समारोह आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत 11 सितंबर 2023 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के सम्बंध में जानकारी दी गयी। साथ ही मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अन्तर्गत आगामी निर्वाचन में  मतदान के महत्व को बताते हुए निष्पक्ष, भयमुक्त, बिना किसी प्रलोभन के शत प्रतिशत मतदान करने हेतु शपथ दिलाया गया। साथ ही उपस्थित सभी ग्राम गायता ,पटेल , ग्रामीणों को EVM प्रदर्शनी कर दिखाया गया। उपस्थित सभी मांझी, पटेल , गायता का पारम्परिक गमछा पहना कर सम्मान किया गया। सभी उपस्थित ग्राम पटेल, गायता, कोटवारों को क्षेत्र में सभी अवैध गतिविधियों के सम्बंध में प्रशासन एवं पुलिस को अवगत कराते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने हेतु जागरूक किया गया।
    कार्यक्रम में श्री विश्वास कुमार SDM अंतागढ़, श्री अमर सिदार अनु अधिकारी पुलिस अंतागढ़, श्री उमेश चौहान तहसीलदार आमाबेड़ा, श्री जितेंद्र साहू थाना प्रभारी आमाबेड़ा एवम समस्त पटवारी, कोटवार उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : डॉ. आकांक्षा को उत्कृष्ट शिक्षा सम्मान मिला…

राजनांदगांव : डॉ. आकांक्षा को उत्कृष्ट शिक्षा सम्मान मिला…

राजनांदगांव | सर्वजन हिताय शिक्षा फाउंडेशन संस्थान ने राजधानी के विमतारा भवन में श्रीगुरुवे नमः…

9 minutes ago
CG : दहेज लोभियों पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, पति और सास-ससुर को 1 लाख जमा करने के निर्देश …

CG : दहेज लोभियों पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, पति और सास-ससुर को 1 लाख जमा करने के निर्देश …

बिलासपुर। दहेज प्रताड़ना और शारीरिक उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े एक मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट…

16 minutes ago
 राजनांदगांव : घुमका में फूलमती की जीत…

राजनांदगांव : घुमका में फूलमती की जीत…

 राजनांदगांव , घुमका नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद का परिणाम सामने आ गया है।…

20 minutes ago
CG : बढ़ईपारा के किराना दुकान में लगी आग …

CG : बढ़ईपारा के किराना दुकान में लगी आग …

रायपुर। बढ़ईपारा क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक किराना दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी…

22 minutes ago
CG : मुंगेली में पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई …

CG : मुंगेली में पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई …

मुंगेली। जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

33 minutes ago
भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना से झाबुआ के प्रेम गामड़ बने आत्मनिर्भर

भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना से झाबुआ के प्रेम गामड़ बने आत्मनिर्भर

भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना से झाबुआ के प्रेम गामड़ बने आत्मनिर्भर अपना व्यवसाय शुरू…

34 minutes ago