उत्तर बस्तर कांकेर 03 जुलाई 2023
जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं और बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में 06 जुलाई को लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में वेल्डर कोर्स में 25 सीटों पर प्रशिक्षण के लिए प्रातः 11 बजे से कांउसलिंग का आयोजन किया जायेगा। जिले के ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष एवं उससे अधिक है, जो इस प्रशिक्षण से जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं, वे कक्षा 10वीं की अंकसूची, आधार कार्ड, 04 पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ कांउसलिंग में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
खंडवा मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…
इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल मध्यप्रदेश…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…