छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ इलाके में डीआरजी, बीएसएफ टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवानों ने नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया। जवानों ने इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
दरअसल, डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम तड़के सुबह अंतागढ़ इलाके में सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जवानों का दावा है कि इस मुठभेड़ में गोली लगने से कई नक्सली घायल हो गए।
बता दें कि तीन दिन पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में चुनावी सभा के पहले नक्सलियों ने छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोरखंडी के तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी थी। नक्सलियों ने उन पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए जन अदालत में मौत की सजा सुनाई और गला रेत दिया था। कांकेर जिले का छोटेबेठिया थाना क्षेत्र महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से सटा हुआ है।
माना जा रहा है कि चुनावी माहौल में दहशत फैलाने के लिए नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि कांकेर और बीजापुर जिले में प्रथम चरण के अंतर्गत सात नवंबर को विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान होना है। वहीं ग्रामीण तीनों शवों को ट्रैक्टर ट्राली में लेकर बेठिया थाने में पहुंचे। इस नक्सली वारदात के बाद सुरक्षा बलों ने जांच अभियान तेज कर दिया है।
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…
भोपाल भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…
रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…