छत्तीसगढ़

कांकेर : सनकी आशिक, 16 साल की लड़की को एक तरफा प्यार में किया अगवा, घर में घुसकर उसके पिता को मार डाला, मां अस्पताल में

Sun, 04 Jun 2023 05:05 PM  छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक युवक ने एकतरफा प्यार में नाबालिक लड़की का परिवार तबाह कर दिया। युवक ने पहले तो 16 साल की लड़की को उसके घर से अगवा कर लिया। जब परिजन उसे छुड़ाकर लाए तो आरोपी ने बदला लेने के लिए घर में घुसकर उसके माता-पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें लड़की के पिता की मौत हो गई, जबकि उसकी मां अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दुधावा थाना क्षेत्र का है। 

Trending Videos

एक तरफा प्यार में किया अगवा
जानकारी के मुताबिक, बिहावपारा निवासी प्रताप शोरी की 16 साल की बेटी को तीन मई को अगवा कर लिया गया था। इसके बाद परिजनों ने थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस ने लड़की को जंगल में जाकर छुड़ा लिया और आरोपी अजय मरकाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोर्ट से 19 मई को आरोपी अजय को जमानत मिल गई। इसके बाद नाबालिग से बदला लेने के लिए वह शुक्रवार को फिर प्रताप शोरी के घर में धारदार हथियार लेकर घुस गया। 

जेल गया तो बदला लेने के लिए की हत्या
आरोपी अजय मरकाम ने प्रताप शोरी और उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। इसके बाद उनकी बेटी को भी अगवा कर ले गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान प्रताप शोरी की मौत हो गई। यह भी सामने आया कि उनकी 16 साल की बेटी को अगवा कर लिया गया है। जांच के दौरान पुलिस को लड़की के धमतरी और कांकेर बॉर्डर के जंगल में होने का पता चला। इस पर पुलिस ने छापा मारा और आरोपी अजय मरकाम को गिरफ्तार कर लड़की को छुड़ा लिया। 

kgnews

Recent Posts

सिलयारी दुष्कर्म मामले पर बाल आयोग सख्त, स्वतः संज्ञान लेकर तलब की रिपोर्ट

सिलयारी दुष्कर्म मामले पर बाल आयोग सख्त, स्वतः संज्ञान लेकर तलब की रिपोर्ट

रायपुर   रायपुर जिले के धरसींवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलयारी में 13 वर्षीय नाबालिग बालिका…

21 minutes ago
छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, चार वरिष्ठ IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, चार वरिष्ठ IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल…

36 minutes ago
प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव गरीब परिवार…

41 minutes ago
भोपाल में पार्टी-फंक्शन से पहले लेनी होगी परमिशन, मेहमानों की जानकारी देना भी हुआ जरूरी

भोपाल में पार्टी-फंक्शन से पहले लेनी होगी परमिशन, मेहमानों की जानकारी देना भी हुआ जरूरी

​​भोपाल  शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नगर निगम परिषद ने…

1 hour ago
CG के पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका

CG के पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका

कोरबा. जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एक पटाखा गोदाम में बुधवार को…

2 hours ago
पंचायत सचिवों के लिए नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम और ससुराल में नहीं कर सकेंगे पदस्थापना

पंचायत सचिवों के लिए नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम और ससुराल में नहीं कर सकेंगे पदस्थापना

भोपाल तबादला सीजन के बीच पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत सचिवों के स्थानांतरण…

2 hours ago