छत्तीसगढ़

कांग्रेस प्रत्याशी फराह नसीम ने छोड़ी पार्टी, चुनाव लड़ने से किया इनकार, जिलाध्यक्ष पर लगाया गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। पार्टियों अंतरकलह भी खुलकर सामने आ रही है। वह नेता अपनी पार्टी छोड़कर अन्य दल का दामन थाम रहे हैं। इस बीच बदायूं के शेखपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी फराह नसीम (Farah Naseem) ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। फराह ने चुनाव लड़ने से भी मना कर दिया।

दो प्रतिशत भी सम्मान नहीं दिया

फराह नसीम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चुनाव नहीं लड़ने की वजह ओंकार सिंह है। उन्होंने कहा, ‘प्रियंका गांधी ने 40 फीसद आरक्षण के तहत महिलाओं को टिकट दिए, लेकिन जिलाध्यक्ष ने दो प्रतिशत भी सम्मान नहीं दिया।’ फराह ने कहा कि जिलाध्यक्ष ने यहां तक कहा कि मुस्लिम महिला को टिकट नहीं देना चाहिए।

103 महिलाओं को टिकट

कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए 255 उम्मीदवार घोषित किए हैं। जिसमें 103 महिलाओं को टिकट दिया है। पार्टी ने तीसरी लिस्ट में बेहट से पूनम काम्बोज, बिजनौर से अकबरी बेगम, नूरपुर से बालादेवी सैनी और हाथरस से सरोज देवी को उम्मीदवार बनाया है।

कमाई लूटकर जनता को बांट दूंगा

इधर हसनपुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर (Mukhiya Gurjar) ने बोल बिगड़ गए। उन्होंने प्रशासन और भाजपा विधायक को अपशब्द कहे। कहा कि मैंने राजनीति में वर्कशाप खोल रखी है। यहां के मौजूदा विधायक जैसे लोगों की डेंटिग पेंटिग कर ठीक करने का मेरे पास हुनर है। विधायक ने भ्रष्टाचार से जो भी माल बनाया है, उसे लूटकर सब में बांट दूंगा। गुर्जर ने आगे कहा कि मुकदमों से नहीं डरता, 16 बार जेल काट चुका हूं।

kgnews

Recent Posts

रायसेन में आत्महत्याओं से दहशत, 10 दिन में 3 युवाओं ने फंदे पर झूलकर दी जान

रायसेन में आत्महत्याओं से दहशत, 10 दिन में 3 युवाओं ने फंदे पर झूलकर दी जान

सलामतपुर/रायसेन. जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र में महज 10 दिनों के भीतर दो युवतियों और…

18 minutes ago
सुपेबेड़ा की वर्षों पुरानी पानी की समस्या होगी दूर, CM साय ने एनीकट निर्माण के लिए दिए 7 करोड़

सुपेबेड़ा की वर्षों पुरानी पानी की समस्या होगी दूर, CM साय ने एनीकट निर्माण के लिए दिए 7 करोड़

गरियाबंद. किडनी पीड़ितों की वजह से चर्चित सुपेबेड़ा को आखिरकार साफ पानी नसीब होगा। सुशासन…

28 minutes ago
जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर. खितौला थाना क्षेत्र में दोस्त की बहन का वीडियो बनाने का विरोध करना एक…

1 hour ago
नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

धरसीवां. नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

2 hours ago
MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

जबलपुर. कम्प्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 का रिजल्ट जल्द आएगा। जबलपुर हाई कोर्ट…

2 hours ago
हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

भोपाल. शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज…

3 hours ago