कोरबा । कूलर में करंट फैले होने से वहां खेल रहे 7 वर्षीय मासूम चपेट में आ गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। घटना कटघोरा थाना अंतर्गत तानाखार के बरपाली गांव की है। यहां निवासरत अर्जुन बिंझवार के घर में चल रहे कूलर में करंट फैला हुआ था।
परिजनों ने बताया कि अर्जुन का 7 वर्षीय बेटा मौर्य घर पर खेल रहा था। इस दौरान उसने कूलर को हाथ लगाया तो करंट के चपेट में आकर गंभीर हो गया। परिजन उसे कटघोरा के निजी अस्पताल ले गए। यहां परीक्षण के बाद डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित किया।
परिजन शव को लेकर घर पहुंचे। बच्चे के चाचा संतोष बिंझवार ने कटघोरा थाना में घटना की सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पहुंची। यहां मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कटघोरा अस्पताल के मरच्यूरी भेजा गया।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में बस्तर समेत कई इलाकों में प्री मानसून बारिश शुरू हो गई है.…
धमतरी का 'महा-परिवर्तन': 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का…
आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की…
रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण ने रेरा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और आवंटितियों के…
राजनांदगांव. शहर में इन दिनों टंकी से गंदे पानी की सप्लाई होने के चलते बसंतपुर…