छत्तीसगढ़

कोण्डागांव : ऐतिहासिक धार्मिक स्थल गोबरहीन को विकसित करने जिला स्तरीय दल ने किया परीक्षण

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विकसित करने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट की जा रही तैयार

कोण्डागांव, 21 अगस्त 2023

  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा अपने बेड़मा (केशकाल) प्रवास के दौरान ऐतिहासिक धार्मिक स्थल गोबरहीन (गढ़धनोरा) को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। जिसके अनुसार शनिवार को कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिला स्तरीय दल ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने हेतु क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अंकित चौहान के नेतृत्व में बने इस 04 सदस्यीय दल के द्वारा विभिन्न आवश्यकता हेतु रिपोर्ट तैयार कर परीक्षण प्रतिवेदन बनाया गया।
जिलास्तरीय दल द्वारा पर्यटन विकास की दृष्टि से गोबरहीन में सर्व सुविधा युक्त विश्राम गृह, तालाब में सौंदर्यीकरण एवं जीर्णाेद्धार कर मोटर बोट की सुविधा, आउटलेट नालियों के निर्माण, पहुंच मार्ग की मरम्मत, जोड़ा शिवलिंग मार्ग के स्टॉप डैम पर पुलिया, मिटटी मुरम सड़क एवं पेंच मरम्मत कार्य, पेयजल की अतिरिक्त सुविधा, मंदिर की सीढ़ियों में रेलिंग, आसपास समतलीकरण एवं लैंडस्कैपिंग कार्य, आवश्यक पूजा सामग्री एवं अन्य दुकान हेतु भवन निर्माण, हाईमास्ट लाइट एवं कैंटीन, सामुदायिक क्षेत्र में अतिरिक्त कक्ष मरम्मत की आवश्यकता, जोड़ा शिवलिंग के पास पर्यटकों के लिए पेयजल की सुविधा आदि पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की। इसके लिए दल द्वारा आस पास के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा की गयी। इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ रामेश्वर महापात्रे, तहसीलदार आशुतोष शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

9 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

9 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

10 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

11 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

11 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

11 hours ago