छत्तीसगढ़

कोण्डागांव : कोण्डागांव पारंपरिक मेला आयोजन की तैयारियों का कलेक्टर सोनी एवं एसपी पटेल ने लिया जायजा

पारम्परिक मेला में आवश्यक व्यवस्था हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश

स्टेडियम में मीना बाजार एवं विभागीय प्रदर्शनी का होगा आयोजन


    कोण्डागांव,कलेक्टर दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने जिला मुख्यालय कोण्डागांव में 28 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होने वाले ‘‘ पारंपरिक मेला‘‘  यथा मड़ई के तैयारियों का जायजा लिया तथा सभी आवश्यक व्यवस्था एवं तैयारी समयपूर्व सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने पारम्परिक मेला में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मेला स्थल पर कन्ट्रोल रूम स्थापित कर पुलिस  सहायता केन्द्र, प्राथमिक उपचार हेतु चिकित्सा दल की ड्यूटी, नगर पालिका परिषद का सहायता केन्द्र इत्यादि सुनिश्चित करने कहा। वहीं पारम्परिक मेला में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले आम जनता के लिये पेयजल, चिकित्सा आदि की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर सोनी ने एनसीसी ग्राउंड में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं शिल्पकारों द्वारा लगाए जाने वाले प्रदर्शनी की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले लोक नर्तक दलों एवं अन्य प्रतिभागियों के ठहरने आवास एवं भोजन की उचित व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मेले के दौरान यातायात में किसी भी प्रकार की व्यवधान उत्पन्न न हो इसके लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था एवं सुचारू आवागमन के लिए रूट चार्ट बनाने के निर्देश दिये। इस ओर यातायात पुलिस की व्यवस्था को दुरुस्त करने कहा।

विकास नगर स्टेडियम में होगा मीना बाजार एवं विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन

कलेक्टर दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने विकास नगर स्टेडियम में लगने वाले मीना बाजार की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए  सेफ्टी ऑडिट बनाने कहा तथा पुलिस विभाग, विद्युत, लोक निर्माण एवं नगर पालिका परिषद को इस हेतु समन्वित पहल किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने इस पारम्परिक मेला के दौरान फायर ब्रिगेड की व्यवस्था को 24 घण्टे सक्रिय रखे जाने कहा। वहीं विकास नगर स्टेडियम में शासकीय विभागों एवं व्यापारियों द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉल का जायजा लेते हुए अधिकारियों को प्रदर्शनी को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने कहा। कलेक्टर एवं एसपी ने मेला स्थल पर स्थित मंदिर में 27 और 28 फरवरी को होने वाले निशा जात्रा एवं मेला परिक्रमा के तैयारियों का जायजा लिया तथा मेला स्थल का भ्रमण  करते हुए नगरपालिका भवन में लगने वाले पुलिस सहायता  केंद्र,चिकित्सा सहायता केन्द्र एवं नगर पालिका परिषद की सहायता केंद्र  इत्यादि की जानकारी ली और कहा कि पारम्परिक मेला को पूरी आस्था, श्रद्धा और भव्यता के साथ आयोजन करने के लिए ध्यान केंद्रीत किया जाये। इस दिशा में वार्षिक मेला के अवसर पर क्षेत्र के देवी-देवताओं के आगमन, स्वागत सहित उनकी पूजा-अर्चना और सिरहा-गुनिया,गायता,पुजारी, ग्राम  प्रमुख,पटेल एवं जनप्रतिनिधियों की व्यापक सहभागिता का ध्यान रखा जाये।पारम्परिक मेला का आयोजन पहले से अच्छा और बेहतर हो इस ओर सकारात्मक प्रयास किया जाये। उन्होंने इस दिशा में सर्व सम्बन्धित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रेम प्रकाश शर्मा के अलावा एसडीएम चित्रकान्त ठाकुर सहित  जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी और मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ ही गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट में महिला सरपंच पर जानलेवा हमला, ईंट-लाठियों से पीटा; 5 आरोपी हिरासत में

बालाघाट में महिला सरपंच पर जानलेवा हमला, ईंट-लाठियों से पीटा; 5 आरोपी हिरासत में

बालाघाट/परसवाड़ा. परसवाड़ा थाना के ग्राम चिनी बर्राटोला की महिला सरपंच को गांव से अतिक्रमण हटवाना…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किडनी रोगी को दी बड़ी राहत, मंजूर की ₹3.95 लाख की सहायता राशि

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किडनी रोगी को दी बड़ी राहत, मंजूर की ₹3.95 लाख की सहायता राशि

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी नेतृत्व में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना…

2 hours ago
योग दिवस पर अंजय शुक्ला का संदेश, योग को बताया स्वास्थ्य और जीवन संतुलन का आधार

योग दिवस पर अंजय शुक्ला का संदेश, योग को बताया स्वास्थ्य और जीवन संतुलन का आधार

रायपुर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अंजय शुक्ला, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ में योग दिवस समारोह, योग को जीवन का हिस्सा बनाने का दिया आह्वान

छत्तीसगढ़ में योग दिवस समारोह, योग को जीवन का हिस्सा बनाने का दिया आह्वान

रायपुर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत सरिया में आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में…

2 hours ago
मृतक शिक्षाकर्मी के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति से इनकार गलत, हाईकोर्ट का अहम फैसला

मृतक शिक्षाकर्मी के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति से इनकार गलत, हाईकोर्ट का अहम फैसला

बिलासपुर. हाई कोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के एक मामले में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए कहा…

3 hours ago
MP में शिक्षकों के तबादलों में ई-अटेंडेंस बनी बाधा, 90% स्कूलों के पद पोर्टल पर ‘रिजर्व’

MP में शिक्षकों के तबादलों में ई-अटेंडेंस बनी बाधा, 90% स्कूलों के पद पोर्टल पर ‘रिजर्व’

भोपाल. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू किए जाने से पहले ही शिक्षकों…

3 hours ago