छत्तीसगढ़

कोरबा : कुसमुंडा खदान में चोरों का आंतक, त्रिपुरा रायफल्स के जवान पर हमला कर किया घायल

 04 Jun 2023 10:12 AM कोरबा में एसईसीएल के खदानों की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी अब चोरों के निशाने पर आ गए है। चोरों के काम में विघ्न पैदा करने वाले सुरक्षाकर्मियों के साथ अब मारपीट भी की जा रही है। ऐसा ही कुछ कुसमुंडा खदान में देखने को मिला है जहां अज्ञात चोरों ने त्रिपुरा रायफल्स के एक जवान पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। जवान के सिर और हाथ में गंभीर चोट लगी है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है जिसके आधार पर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है।

कोरबा जिले में संचालित एसईसीएल के खदानों की सुरक्षा में तैनात जवानों पर अब कोयला, डीजल और कबाड़ चोर ही भारी पड़ रहे है। खदान में चोरी की घटनाओं को रोकने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है लेकिन चोर अपने हिसाब से काम करते हुए सुरक्षाकर्मियों को घायल कर अपने मंसूबों को अंजाम देने में लगे हुए है। ऐसा ही कुछ कुसमुंडा खदान में देखने को मिला है जहां चोरों ने त्रिपुरा रायफल्स के एक जवान को घायल कर दिया। 

चोरों के हमले में जवान के सिर और हाथ पर चोट लगी है। इस घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों के साथ ही विभागीय कर्मियों में भी दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। चोरों के हमले में घायल जवान ने पुलिस से शिकायत की है जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। घायल जवान उमाशंकर ने बताया कि खदान में चोरी करने के लिए चोर घुसे हुए थे जो अचानक से एकाएक हमला करने लगे। इस दौरान उसके हाथ और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं जिसकी शिकायत उसने कुसमुंडा थाना पुलिस चौकी है। गौरतलब है कि खदान में चोरी करने अक्सर चोरों का गिरोह आता है जिन्हें रोकने के चक्कर में सुरक्षाकर्मी ही घायल हो रहे है।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

16 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

16 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

16 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

16 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

17 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

17 hours ago