छत्तीसगढ़

कोरिया : कलेक्टर और एसपी ने कानून व्यवस्था पर की समीक्षा बैठक

कोरिया: जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज कलेक्टर चंदन त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने संयुक्त रूप से जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक में आवारा मवेशियों को सड़कों से हटाने, अपराधियों पर नकेल कसने और यातायात प्रबंधन सहित अन्य मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।

कलेक्टर त्रिपाठी ने सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों को हटाने के लिए नगरीय निकाय, पशुपालन और जनपद पंचायत के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों पर बैठे मवेशियों से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए मवेशियों के मालिकों का चिन्हांकन कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।

पुलिस अधीक्षक परिहार ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखें। उन्होंने निर्देश दिए कि अपराधियों के मन में कानून का डर होना चाहिए, जबकि आम जनता के साथ पुलिस का दोस्ताना व्यवहार बना रहे।

यातायात प्रबंधन को लेकर बाजार और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहनों की पार्किंग को सुव्यवस्थित करने के लिए नगर पालिका और ट्रैफिक पुलिस को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। घड़ी चौक में बने पार्किंग स्थल का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए आम जनता को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।

परिहार ने अवैध नशीली पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मालवाहक वाहनों में ओवरलोडिंग और सवारियों को बैठाने पर भी सख्त कदम उठाने की बात कही।

बैठक में चिटफंड कंपनियों के अवैध संचालन पर तत्काल कार्यवाही और अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिले में डीजे (डिस्क जॉकी) और माउंटेन व्हीकल के संचालन पर प्रतिबंध लगाने और सड़कों किनारे लगने वाले पंडालों को हटाने की बात कही गई।

इस बैठक में अपर कलेक्टर अरुण कुमार मरकाम, अंकिता सोम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर सहित जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

कोंडागांव में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नामांतरण के बदले घूस लेते तहसीलदार का रीडर गिरफ्तार

कोंडागांव में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नामांतरण के बदले घूस लेते तहसीलदार का रीडर गिरफ्तार

कोंडागांव. फरसगांव तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एसीबी ने…

25 minutes ago
DA Hike: कर्मचारियों-अधिकारियों का महंगाई भत्ता 5% बढ़ा, एरियर के साथ मिलेगा बड़ा फायदा

DA Hike: कर्मचारियों-अधिकारियों का महंगाई भत्ता 5% बढ़ा, एरियर के साथ मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल  लगातार बढ़ती महंगाई से अन्य लोगों के साथ ही सरकारी कर्मचारी, अधिकारी भी परेशान…

31 minutes ago
PM मोदी की अपील पर भारी पड़े नेताओं के काफिले! दौरे में फिर दिखीं दर्जनों गाड़ियां, उठे सवाल

PM मोदी की अपील पर भारी पड़े नेताओं के काफिले! दौरे में फिर दिखीं दर्जनों गाड़ियां, उठे सवाल

भोपाल  पश्चिम एशिया में संकट के बीच पीएम मोदी ने आम लोगों से पेट्रोल-डीजल की…

44 minutes ago
CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण : कलेक्टर …

CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण : कलेक्टर …

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में…

50 minutes ago
CG : कलेक्टर ने किया शौर्य चक्र से सम्मानित जिले के वीर जवान भोजराम साहू का सम्मान …

CG : कलेक्टर ने किया शौर्य चक्र से सम्मानित जिले के वीर जवान भोजराम साहू का सम्मान …

बालोद । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से शौर्य चक्र से सम्मानित होने वाले जिले…

56 minutes ago
मंत्रालय के तीन अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्ण विदाई

मंत्रालय के तीन अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्ण विदाई

मंत्रालय के तीन अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्ण विदाई श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने शॉल, श्रीफल…

1 hour ago