अवर्गीकृत

खाना खजाना : टेस्टी मसाला भिंडी

भिंडी के शौकीन, इसकी तरह-तरह की वैरायटी बनाकर खाते हैं। अगर आप भी भिंडी के शौकीन हैं तो आपको मसाला भिंडी की यह रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए। मसाला भिंडी का स्वाद बेहद उम्दा लगता है। रोटी हो या पराठा दोनों के साथ ही खाने में जबरदस्त लगती है। आइए जानते हैं मसाला भिंडी बनाने की सही रेसिपी और टिप्स।

सामग्री-

भिंडी-250 ग्राम

टमाटर- 1

प्याज- 1

लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून

जीरा- 1 टी स्पून

धनिया पाउडर – 1 टी स्पून

अदरक-लहसुन पेस्ट  1 टी स्पून

अमचूर  1/4 टी स्पून

 कसूरी मेथी  1/2 टी स्पून

चाट मसाला  1/4 टी स्पून

गर्म मसाला  1/4 टी स्पून

तेल  आवश्यकताअनुसार

नमक  स्वादानुसार

विधि:

मसाला भिंडी बनाने के लिए ताजा भिंडी खरीदकर लाएं। इन्हें अच्छे से रगड़कर धो लें, इसके बाद पंखे की हवा में सुखा लें। इसके बाद प्याज और टमाटर को बारीक-बारीक काट लें.

कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें।

अब गैस पर एक कढ़ाही रखें और इसमें तेल डालकर गर्म करें। अब इसमें कटी हुई भिंडी डालकर हल्का फ्राई कर लें. इस भुनी हुई भिंडी को एक प्लेट में निकाल कर रख लें। अब कढ़ाही में थोड़ा तेल और डालें फिर इसमें जीरा डालकर तड़काएं।

गर्म तेल में मसाले पकाएं

जीरे के बाद इसमें प्याज, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर तड़काएं। 2-3 मिनट पकाते हुए इसमें टमाटर डाल दें। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी डालकर मिक्स करें और इसे कुछ देर तक और पकने दें। इस दौरान गैस की फ्लेम को धीमा रखें।

टमाटर हल्के पक जाए तो इसमें गर्म मसाला, कसूरी मेथी, चाय मसाला और अंमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह पकाएं। कलछी से सब्जी को चलाएं फिर ढककर सब्जी को 10 मिनट तक अच्छी तरह पकाएं। आपकी भिंड़ी मसाला की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है, इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।

kgnews

Recent Posts

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…

15 minutes ago
MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने जिला रेजिडेंट प्रोग्राम (डीआरपी) नीति में तीन साल बाद बड़ा…

25 minutes ago
पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग. पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर को एम्स से दुर्ग जिले…

1 hour ago
भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड. गोहद में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की…

1 hour ago
ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर. शहर के माधौगंज इलाके में रहने वाली किशोरी के साथ उसकी सहेली के भाई…

2 hours ago
‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता की पहचान और पंडवानी लोकगायन शैली की विश्वविख्यात स्तंभ, पद्म…

2 hours ago