देश-विदेश

UP : खेत के लिए निकली थी छात्रा…फिर जंगल में मिला शव, दाहिनी आंख और कान के पास चोट, मुंह से निकल रहा था झाग

उन्नाव जिले के चकलवंशी कस्बे में घर से चारा लेने के लिए खेत जाने की बात कहकर निकली 19 साल की छात्रा लापता हो गई। दूसरे दिन उसका शव गांव से पांच किमी दूर जंगल में मिला। चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस को शव के पास एक आधार कार्ड मिला तो शव की शिनाख्त कराई।


उसके मुंह से झाग निकल रहा था, पास में एक जहर की खाली शीशी पड़ी थी। दाहिनी आंख और कान के पास चोट के निशान भी हैं। मृतका के पास से दो कागज मिले हैं। जिनमें कुछ लोगों के नाम लिखे हैं। हालांकि पुलिस पर्ची की फॉरेंसिक जांच के बाद ही पुष्टि करने की बात कह रही है।
माखी थाना क्षेत्र की ग्रामसभा बौनामऊ के मजरा लालताखेडा निवासी सुरेश की बेटी काजल (19) कक्षा 10 की छात्र थी। रविवार दोपहर करीब दो बजे वह घर से चारा लेने जाने की बात कहकर निकली थी। उसके बाद घर नहीं लौटी। देर शाम तक बेटी के न आने पर पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

जंगल में चरवाहों ने पड़ा देखा शव
पुलिस तलाश कर रही थी, तभी सोमवार सुबह करीब 10 बजे मृतका के गांव से पांच किलोमीटर दूर पवई से मखारा मार्ग के जंगल में चरवाहों ने उसका शव पड़ा देखा। पवई गांव के प्रधान रामजीवन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। एसओ ने पिता को बुलाकर शिनाख्त कराई।

युवती के मुंह से निकल रहा था झाग
हत्या कर शव फेंके जाने की सूचना पर एसपी सिद्धार्थशंकर मीना, एएसपी शशिशेखर और सीओ ऋषिकांत शुक्ला डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच की। युवती के मुंह से झाग निकल रहा था। दाहिनी आंख और कान के पास चोट के निशान मिले हैं।

दो पन्नों में लिखे थे कुछ नाम
शव के पास उसी का आधार कार्ड, जहर की शीशी और दो पन्ने पड़े मिले। इनमें कुछ नाम लिखे हैं। फोरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है। बेटी की हत्या से मां गुड्डी और भाई बहनों में गीता, उमेश, अंकुश, रिया और लवकुश बेहाल हैं। मृतका भाई बहनों में चौथे नंबर की थी। एएसपी ने थाने में परिजनों को बुलाकर पूछताछ भी की है।

मृतका रखती थी मोबाइल, परिजनों को नहीं जानकारी
युवती का शव मिलने के बाद पुलिस ने जब परिजनों से मोबाइल रखने की जानकारी ली, तो बताया गया कि वह मोबाइल नहीं रखती थी। लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक उसके पास मोबाइल था। पिता ने बताया कि इसका पता मुझे लगा है्र लेकिन घर में कभी नहीं देखा गया। अगर उसके पास मोबाइल था, तो कहां चला गया।

पुलिस को नजदीकी पर शक
पुलिस को शक है कि घटना में मृतका के किसी नजदीकी या परिचित का ही हाथ है। शव को दूर फेंक कर गुमराह करने का प्रयास किया गया है। सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बताया कि जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।

इन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस

  • खेत चारा लेने जा रही युवती अपने साथ आधार कार्ड क्यों लेकर गई।
  • उसके पैर में चमड़े की एक चप्पल फंसी मिली, जबकि दूसरी निकली पड़ी थी।
  • आम तौर पर खेत जाते समय लोग हवाई या पुरानी चप्पल पहनकर जाते हैं।
  • युवती ने जहर खुद पिया या किसी ने उसे जबरन जहर पिलाकर हत्या की है।
  • अगर खुदकुशी की है, तो तो गांव से पांच किमी दूर जाकर जहर खाने की वजह क्या है।
  • ग्रामीणों को जानकारी थी कि युवती के पास मोबाइल था, लेकिन घरवाले जानकारी से इन्कार कर रहे हैं।
kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

8 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

8 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

9 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

9 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

9 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

9 hours ago