उदंती सीतानदी अभ्यारण्य टीम की ओर से 3 जून से शिकारियों के खिलाफ चलाए गए अभियान को महीने के खत्म होते-होते एक और बड़ी सफलता मिली. उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि इंद्रावती टाइगर रिजर्व के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान में बीजापुर से 7 आरोपी को बाघ के खाल के साथ गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है. इस कार्रवाई में इंद्रावती अभ्यारण्य के उपनिदेशक धम्मशील गनवीर के अलावा गरियाबंद पुलिस कप्तान अमित तुकाराम कांबले का विशेष योगदान रहा है।
पिछले 20 दिनों में उदंती सीतानदी की एंटी पोचिंग टीम ने ओडिशा के सीमावर्ती 3 जिले के टीम के साथ मिलकर लगातार कार्रवाई कर रही है. आरोपियों से मिली सूचना को आला अफसरों के साथ साझा कर नोडल अधिकारी आगे की रणनीति बनाते गए. सुरक्षागत कारणों से विभाग कार्रवाई का ब्यौरा नहीं दे रहा है।
लेकिन लगातार मिल रही सफलता से जहां शिकारी पस्त हो गए हैं। वहीं टीम का हौसला बढ़ा हुआ है. विभाग का दावा है कि आगे भी अभियान जारी रहेगा और उन्हे सफलता मिलेगी।
डिंडौरी सरकारी दावों और खोखले आश्वासनों से जब मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के आदिवासियों…
रायपुर संवेदनशील प्रशासन और समय पर मिली सहायता ने रायगढ़ जिले की 27 वर्षीय बबीता…
ग्वालियर मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ग्वालियर किले और राज्य पुरातत्व संरक्षित स्मारकों के संरक्षण के…
भोपाल बेतवा नदी पुनर्जीवन परियोजना को दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ तैयार किया जा रहा है।…
रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…