छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक जारी है. हाथी के हमले से एक और व्यक्ति की मौत हो गई. यह घटना मरवाही वन मंडल के मरवाही वन रेंज के उषाढ़ बीट की है, जहां बीती रात खेतों में अपनी फसलों की रखवाली कर रहे पति पत्नी पर हाथी ने हमला कर दिया. अचानक हुए हमले में पति की मौत हो गई. वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल है.
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है मृतक अशोक खैरवार उम्र 37 वर्ष अपनी फसल की रक्षा के लिए खेतों के खलिहान में थे, जहां फसल को खाने के चक्कर में हाथी ने पति-पत्नी पर हमला कर दिया. हाथी के कुचले जाने के कारण अशोक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक को हाथी कुचलते हुए 30 40 फीट तक ले गया. वहीं दूसरी मृतक की पत्नी की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में भर्ती कराया गया है.
बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले के…
उमरिया मध्य प्रदेश के उमरिया जिले दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है,…
खरियार रोड/रायपुर. ओडिशा के नुआपड़ा जिले के पाटदर्हा संरक्षित वन में जवानों ने एक माओवादी…
रायपुर : कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की…
जबलपुर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने अदालत के आदेश की अवहेलना और सुनवाई के दौरान गैरहाजिर रहने…
चित्रकूट दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभु श्रीराम…