चैनपुर में हुआ कार्यशाला का आयोजन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कराया गया स्वच्छ सर्वेक्षण ऐप डाउनलोड

जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड अंतर्गत चैनपुर में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त ग्राम पंचायतों से आई हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस कार्यशाला का उद्देश्य “स्वच्छ सर्वेक्षण 2025” अभियान को सफल बनाने के लिए डिजिटल माध्यम से जनभागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यशाला के दौरान सभी उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्वच्छ सर्वेक्षण मोबाइल ऐप डाउनलोड करवाया गया तथा उन्हें ऐप के माध्यम से ऑनलाइन वोटिंग करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़कर उन्हें ऐप के माध्यम से स्वच्छता के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें।

अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही संभव है। ऐसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव-गांव में लोगों के बीच जाकर न केवल ऐप के उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाएं, बल्कि ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति संवेदनशील बनाएं और उन्हें इस डिजिटल पहल में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। वहीं कार्यशाला में स्वच्छता, जनभागीदारी और डिजिटल सशक्तिकरण के इस समन्वय को ग्रामीण विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया गया। कार्यक्रम के अंत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता सर्वेक्षण में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करेंगी और गांवों को स्वच्छ व सशक्त बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगी।

kgnews

Recent Posts

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

4 hours ago
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…

4 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

4 hours ago
पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…

5 hours ago
नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…

5 hours ago
सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…

6 hours ago