छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ नगरी निकायों के कर्मचारियों ने दिखाई अपनी ताकत-धरना प्रदर्शन कर दी ये चेतावनी….

आरंग।छत्तीसगढ़ नगरी निकायों के कर्मचारियों द्वारा अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर 12 अगस्त 2024 को नया रायपुर स्थित तुता धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना स्थल पर नगरी निकायों के विभिन्न नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत से आए बड़े संख्या में कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन में शामिल होकर धरने को सफल बनाया गया धरना प्रदर्शन के दौरान अधिकारी कर्मचारी फैडरेशन के अध्यक्ष कमल वर्मा द्वारा तुता धरना स्थल पर आकर नगरी निकाय कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए उनकी मांगों को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया धरना स्थल पर आए कर्मचारियों ने अपना आक्रोश दिखाते हुए छत्तीसगढ़ शासन को यह संकेत दिया है कि छत्तीसगढ़ शासन यदि उनके समय पर वेतन भुगतान और पुरानी पेंशन योजना की बहाली, ठेका प्रथा बंद करने जैसी अन्य समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो आने वाले समय में वह नगरी निकाय चुनाव का बहिष्कार अपने परिवार सहित करेंगे तथा मजबूरी वश अनिश्चितकालीन हड़ताल जैसा कदम भी उठाएंगे।हड़ताल में अंबिकापुर दुर्ग बिलासपुर रायपुर जगदलपुर संभाग के नगरी निकायों के कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

kgnews

Recent Posts

सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत   120 हेक्टेयर में सिंचाई, भू-जल संवर्धन…

15 minutes ago
राज्यपाल ने रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया

राज्यपाल ने रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया

राज्यपाल ने रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया रायपुर,  राज्यपाल रमेन…

16 minutes ago
राज्यपाल रमेन डेका ने किया लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला का आत्मीय स्वागत

राज्यपाल रमेन डेका ने किया लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला का आत्मीय स्वागत

राज्यपाल रमेन डेका ने किया लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला का आत्मीय स्वागत रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका…

18 minutes ago
CG : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बिना सुनवाई सेवा से हटाई गई ग्राम रोजगार सहायक की बर्खास्तगी रद्द …

CG : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बिना सुनवाई सेवा से हटाई गई ग्राम रोजगार सहायक की बर्खास्तगी रद्द …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने ग्राम रोजगार सहायक को बिना कारण बताओ नोटिस और सुनवाई का…

28 minutes ago
CG : केंद्रीय जेल से पैरोल पर छूटा POCSO दोषी फरार, पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप …

CG : केंद्रीय जेल से पैरोल पर छूटा POCSO दोषी फरार, पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप …

बिलासपुर। केंद्रीय जेल बिलासपुर से 14 दिनों की पैरोल पर रिहा किया गया POCSO मामले…

34 minutes ago
राजनांदगांव : शिक्षा ही मानव जीवन में सफलता का आधार…

राजनांदगांव : शिक्षा ही मानव जीवन में सफलता का आधार…

डोंगरगांव| शासकीय प्राथमिक शाला जंतर में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर शाला प्रवेशोत्सव उत्साह…

40 minutes ago