रायपुर. छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने आज विशेष शिक्षक भर्ती के लिए अनुमति दी है. प्रदेश में स्वीकृत 884 पदों में से 100 पदों पर भर्ती के लिए स्वीकृति दी गई है. लोक शिक्षण संचालनालय को इस संबंध में अधिसूचना भी जारी हुई है. बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार प्रदेशभर के शालाओं में स्पेशल एजुकेटर के लिए भर्ती निकाली गई है.
अगर आप भी स्पेशल एजुकेटर बनाना चाहते हैं तो आपको रिहैबिलिटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया (RCI) से मान्यता प्राप्त कोर्स करना जरूरी होगा.
प्राइमरी टीचर : RCI मान्यता प्राप्त D.Ed. स्पेशल एजुकेशन या समकक्ष कोर्स, साथ में अनिवार्य रजिस्ट्रेशन.
अपर प्राइमरी टीचर : RCI मान्यता प्राप्त B.Ed. स्पेशल एजुकेशन या समकक्ष कोर्स, साथ में अनिवार्य रजिस्ट्रेशन.
सेकेंडरी टीचर : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री (अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी या म्यूजिक) और B.Ed. स्पेशल एजुकेशन या समकक्ष कोर्स.
विशेष शिक्षक पद के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है.

भोपाल राजधानी भोपाल में रहने वाले लोगों को जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। राजधानी…
भोपाल मध्यप्रदेश में 21 जुलाई को समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) विधेयक विधानसभा में…
अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को विश्वस्तरीय स्वरूप देने में जुटी सरकार- मंत्री सारंग मंत्री सारंग ने…
प्रदेश लोड डिस्पैच सेंटर ने रचा नया कीर्तिमान: मिला अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन सूचना एवं साइबर सुरक्षा…
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…
रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …