छत्तीसगढ़

छुरिया : हरियाली बहिनी पलास के फूलों से रंग-गुलाल बनाने प्रशिक्षण

छुरिया | माँ बम्लेश्वरी समूह से जुड़ी हरियाली बहिनी पलास के फूलों से रंग-गुलाल बनाने कल ग्राम फाफामार में प्रशिक्षण ग्राम सोनवानी टोला, टीपानगढ़, तेंदूटोला, मासुल की महिलाओं को दी गई, साथ ही मोहला विकासखंड के कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया गया। इस दौरान फूलबासन यादव ने पलास के फूलों से रंग-गुलाल बड़े स्तर पर बनाने के लिये हरियाली बहिनी की तारिफ करते हुए कहा कि रंग-गुलाल को केमिकल युक्त बनाये इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें लोगों का विश्वास कायम रहें इसके लिये विशेष ध्यान देना होगा। हरियाली बहिनी अभियान प्रमुख शिव कुमार देवांगन ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान पलास के फुल एवं पालक की भाजी से गुलाल बड़ी संख्या में बनाई गई है अब इसे बाजार में बिक्री करने तैयार की जा चूकी है साथ ही पलास के फूलों से पावडर भी तैयार की गई है जिसे भी बेची जायेगी। १५-२० वर्ष पूर्व पलास के फूल को गरम पानी में उबालकर होली खेली जाती रही है रेडीमेंट केमिकल रंग गुलाल का प्रचलन शुरू होने के चलते अब पलास के फूलो के रंगों से होली नही खेली जा रही है जिसकों देखते हुए गाँव-गाँव में बिना लागत से तैयार होने वाले पलास के फूलों से होली खेलने जागरूकता अभियान साथ ही प्रशिक्षण दी जा रही है पलास फूल औषधि से भरपूर होने से त्वचा एवं स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। प्रशिक्षण के दौराण ३ कुंटल गुलाल का आर्डर भी प्राप्त हो चुका है इसमें मार्केटिंग की कोई दिक्कत नही हो रही है पहले आओं तभी पाओं के दर्ज पर रंग-गुलाल मिल पायेगा। होली १४ मार्च को होने के कारण गाँव-गाँव में रंग-गुलाल का लगातार प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है जिस किसी को रंग-गुलाल की आवश्यकता है वे माँ बम्लेश्वरी जनहितकारी समिति, पताल भैरवी मंदिर परिसर राजनांदगांव मो.- ९३०१७४५४०६ में संपर्क किया जा सकता है।

kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

1 hour ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

2 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

2 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

2 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

2 hours ago