जगदलपुर, 05 जुलाई 2023
बस्तर एकेडमी ऑफ डांस आर्ट एंड लिटरेचर (बादल) संस्थान आसना में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से संबंधित पाठ्यक्रमों में वर्तमान सत्र 2023-24 हेतु प्रवेश की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। वर्तमान में बादल संस्था में खैरागढ़ से संबद्ध एक वर्षीय लोक संगीत डिप्लोमा, द्विवर्षीय लोक संगीत डिप्लोमा, द्विवर्षीय सुगम संगीत गीतांजलि डिप्लोमा, शास्त्रीय संगीत गायन डिप्लोमा, शास्त्रीय तबला वादन डिप्लोमा एवं द्विवर्षीय आर्ट एप्रिसिएशन चित्रकला डिप्लोमा के पाठ्यक्रम संचालित हैं। प्राचार्य बादल संस्थान जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार इन सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया बादल संस्था में वर्तमान में चल रही है। बादल संस्थान में इन सभी विषयों में शुक्रवार, शनिवार व रविवार को शिक्षण कार्य किया जाता है। इस वर्ष 2023-24 में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2023 निर्धारित की गई है। इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में संपर्क कर प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकते हैं।
रायपुर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की अध्यक्षता में तिल्दा-नेवरा…
जबलपुर मध्य प्रदेश का एकमात्र यहूदी कब्रिस्तान अब वैश्विक चर्चा में है। जबलपुर स्थित लगभग…
एक्सपो केवल मशीनों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि नए अवसरों, हुनर और निवेश का बड़ा मंच…
भोपाल देश के बहुचर्चित महादेव बेटिंग ऐप मामले में भोपाल कनेक्शन एक बार फिर सामने…
नर्मदापुरम नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में कथित गो तस्करी के बाद उग्र भीड़ की…
ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर…