छत्तीसगढ़

जबलपुर पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल : ऑपरेशन सिंदूर के सवाल पर बोले- सवाल सेना के पराक्रम पर नहीं, सरकार की नियत पर है उठाया सवाल

जबलपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल शनिवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर में कांग्रेस की ओर से आयोजित पहली जय हिंद सभा में पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले सौर स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जहां उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर किए सवाल पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

श्री बघेल ने कहा कि सेना किसी पार्टी विशेष की नहीं बल्कि देश की है। सेना के पराक्रम पर कोई सवाल नहीं है, सवाल सरकार की नियत पर है। पूर्व सीएम श्री बघेल ने कहा कि पहलगाम के चार आतंकियों की अब तक सरकार ने पहचान क्यों नहीं की। आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि 56 इंच के सीने वाले ट्रंप के दबाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार सीज फायर की शर्तें सबके सामने रखे। आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति के कहने पर सीजफायर क्यों किया गया।

उन्होंने आगे कहा कि शिमला समझौते में साफ तौर पर लिखा है कि हमारे इस मुद्दे पर कोई तीसरा दखल नहीं देगा। इंदिरा गांधी ने भी पाकिस्तान से लड़कर बांग्लादेश बना कर दिखाया था। आज देश किस हालात में है स्थिति पूरे देश के सामने है।

ऑपरेशन सिंदूर पर भूपेश बघेल ने कहा, पहलगाम में 26 लोगों की जान चली गई, क्या वो 4 या 5 आतंकवादी पकड़े गए? चूक के लिए कौन जिम्मेदार है? लोग आपके (सरकार के) आश्वासन पर कश्मीर गए थे कि सब कुछ सामान्य है। लोग अपने परिवारों के साथ वहां गए और अपने प्रियजनों को खो दिया। उन 26 लोगों को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई।

Raman dwivedi

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…

5 hours ago
बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…

5 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

5 hours ago
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…

5 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…

5 hours ago
भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…

6 hours ago