छत्तीसगढ़

डोंगरगांव में ब्लाक स्तरीय इको क्लब प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न

हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल तथा पूर्व माध्यमिक शालाओं में गठित इको क्लब के प्रभारियों का विकासखण्ड स्तरीय एकदिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन बी टी आई डोंगरगांव में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आरंभ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री आर एल पात्रे, हायर सेकण्डरी स्कूल बीजेभाठा प्राचार्य सुश्री डॉ. शोभा श्रीवास्तव, बी आर सी श्री अरविन्द रत्नाकर, इको क्लब के जिला समन्वयक श्री खेमलाल देशलहरा के द्वारा मां सरस्वती के पूजन  एवं सामूहिक राज्य गीत गायन से हुआ। तत्पश्चात् डोंगरगांव ब्लाक से जिला मास्टर ट्रेनर श्री पूनाराम यादव, डोंगरगढ़ ब्लॉक से जिला  मास्टर ट्रेनर  विवेक कुमार पटेल के द्वारा इको क्लब के गठन, उद्देश्य, दायित्व, गतिविधियां, फंडिंग, राज्य स्तरीय शिविर आदि पर सविस्तार प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर इको क्लब के जिला समन्वयक श्री खेमलाल देशलहरा ने वार्षिक कैलेंडर के अनुसार विभिन्न महत्वपूर्ण दिवसों के आयोजनों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि श्रेष्ठ कार्य करने वाले इको क्लब के प्रभारी तथा सदस्यों को राज्य स्तरीय शिविर में सहभागिता करने का अवसर भी दिया जायेगा। उपस्थित प्रतिभागियों को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री आर एल पात्रे और बी आर सी श्री अरविन्द रत्नाकर ने भी मार्गदर्शन दिया।  कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ शोभा श्रीवास्तव ने प्रतिभागी शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण सबंधी शपथ दिलाया।उक्त कार्यशाला में डोंगरगाँव ब्लॉक से 98 ईको क्लब प्रभारियों ने चर्चा-परिचर्चा में सक्रिय रूप से भाग लिया।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

3 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

4 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

4 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

5 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

5 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

5 hours ago