डोंगरगांव : राशन वितरण में देरी से नागरिक परेशान, अवधि बढ़ाने और थम मशीन से वितरण की मांग

डोंगरगांव। नगर पंचायत डोंगरगांव में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर राशन वितरण में हो रही देरी से आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेता प्रतिपक्ष और पार्षद सद्दाम खत्री ने इस मुद्दे को उठाते हुए खाद्य वितरण की अवधि बढ़ाने और ओटीपी सत्यापन की जगह थम मशीन के उपयोग की मांग की है।  

नगर पंचायत में खाद्य वितरण के लिए तीन दुकानें संचालित हैं, जो 15 वार्डों के उपभोक्ताओं की जरूरतें पूरी करती हैं। तीन माह का राशन एक साथ वितरित करने की व्यवस्था के बावजूद, अब तक किसी भी वार्ड के सभी उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल पाया है। राशन प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को मोबाइल के माध्यम से 8 ओटीपी दर्ज करने पड़ रहे हैं, जिससे वितरण प्रक्रिया धीमी हो रही है और दुकानों पर भीड़ बढ़ रही है।  

सद्दाम खत्री ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था के कारण नागरिकों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। खाद्य वितरण की अंतिम तिथि जुलाई 2025 है, लेकिन मौजूदा गति से सभी उपभोक्ताओं तक राशन पहुंचाना संभव नहीं होगा। उन्होंने मांग की कि वितरण अवधि को बढ़ाया जाए और ओटीपी सत्यापन को हटाकर थम मशीन के माध्यम से राशन वितरण किया जाए, ताकि प्रक्रिया को गति मिल सके और नागरिकों की परेशानी कम हो।

kgnews

Recent Posts

जल संरक्षण को बनाये जन आंदोलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल संरक्षण को बनाये जन आंदोलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत…

16 minutes ago
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में महान क्रांतिकारी, प्रखर राष्ट्रवादी…

34 minutes ago
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश का असर, सुधरे सोलर पम्प से वनांचल गांवों में लौटी राहत

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश का असर, सुधरे सोलर पम्प से वनांचल गांवों में लौटी राहत

रायपुर. शासन की संवेदनशील पहल और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का एक प्रेरणादायक उदाहरण सूरजपुर…

39 minutes ago
रायपुर : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

रायपुर : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

रायपुर. लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज बिलासपुर में नेहरू चौक…

2 hours ago
त्विषा केस में बड़ा एक्शन: सास गिरिबाला गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद आज कोर्ट में पेश करेगी CBI

त्विषा केस में बड़ा एक्शन: सास गिरिबाला गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद आज कोर्ट में पेश करेगी CBI

नई दिल्ली.  त्विषा शर्मा डेथ केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। त्विषा की…

2 hours ago
धार भोजशाला विवाद पहुंचा फिर सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले को तीसरी चुनौती

धार भोजशाला विवाद पहुंचा फिर सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले को तीसरी चुनौती

धार धार भोजशाला विवाद में अब सुप्रीम कोर्ट में तीसरी याचिका लगी है। सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago