डोंगरगाव- विधायक दलेश्वर साहू द्वारा गत कार्यकाल मे पिछड़ावर्ग वर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष रहते हुए अनेको निर्माण की स्वीकृती दिलाए थे जो बनकर तैयार हो गया है उन निर्माण कार्यो का लगातार लोकार्पण कार्यक्रम जारी है। इसी क्रम मे डोंगरगांव विकास खंड के ग्राम दिवान झिटिया मे साहू समाज, यादव समाज का भवन, माता मंदिर भवन, मंच निर्माण कार्य आदि का लोकार्पण विधायक दलेश्वर साहू के मुख्य आतिथ्य मे संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता टिकेश साहू ने की। विशेष अतिथी जनपद सदस्य मिनाक्षी देशलहरे, जिला साहू संघ के पूर्व महामंत्री-अमरनाथ साहू, तहसील अध्यक्ष हेमंत साहू थे ।
विधायक दलेश्वर साहू के ग्राम आगमन पर यादव समाज द्वारा राउत नाच से स्वागत करते हुए मंच तक लाया गया, तत्पश्चात विधिवत पूजा अर्चना कर, सामाजिक भवन व अन्य विकास कार्यो का लोकार्पण किया गया। स्कूली बच्चो ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतीकरण किए। इस अवसर पर, विधायक दलेश्वर साहू ने आश्वस्त किया कि विपक्ष के विधायक होने का एहसास क्षेत्र की जनता को होने नही दूंगा और बचे विकास कार्यो के लिए संघर्ष कर पैसो की व्यवस्था करेंगे। कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष टिकेश साहू ने संबोधित करते हुए जनपद पंचायत के द्वारा कराए गए कार्यो का उल्लेख किया। तहसील अध्यक्ष हेमंत साहू ने सामाजिक गतिविधियो का उल्लेख करते हुए समाज को रचनात्मक दिशा मे कार्य करने का आव्हान किया। कार्यक्रम ग्राम साहू समाज के अध्यक्ष थनवार साहू व सरपंच राजू लाल यादव ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम मे विधायक धर्मपत्नि जयश्री साहू , ईश्वरी साहू, पुनेश्वरी यादव, मंशाराम यादव, अनूप यादव, थनवार साहू, सरोज साहू, पल्टू राम यादव, सियाराम सिन्हा, दीनू सिन्हा पूर्व जनपद सदस्य, देवलाल साहू ग्राम पटेल, संतोष साहू, सोहन सिन्हा, टीकम साहू, तेजराम साहू, दानीराम साहू, रमेश यादव, सोमनाथ यादव, रेखा यादव, गंगाराम साहू, केदार निषाद, आदि प्रमुख जन उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन सेवक सिन्हा, विजय सिन्हा व सियाराम सिन्हा ने किया व आभार प्रदर्शन पंचायत सचिव डेरहा राम साहू ने की।
तुमडीबोड मे 21 को होगा पटेल व साहू समाज भवन का लोकार्पण
तुमडीबोड मे नवनिर्मित पटेल समाज व परिक्षेत्रीय साहू समाज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण सहित अनेको निर्माण कार्य का लोकार्पण विधायक एवं पिछड़ावर्ग प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष दलेश्वर साहू के मुख्य आतिथ्य मे 21 दिसम्बर को संपन्न होगा। कार्यक्रम मे जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव, जनपद अध्यक्ष टिकेश साहू, जनपद सदस्य भुनेश्वरी साहू सहित समाज के प्रमुखजन भी विशेष अतिथी होंगे।
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…
भोपाल नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…
रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…
भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…