दंतेवाड़ा : बस्तर की नई उम्मीद- पुनः प्रारंभ होगी बहुप्रतीक्षित बोधघाट सिंचाई परियोजना

तीन जिलों के 269 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

दंतेवाड़ा, बस्तर अंचल के समग्र विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए प्रदेश सरकार ने बोधघाट सिंचाई परियोजना को पुनः प्रारंभ करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह बहुप्रतीक्षित परियोजना अब विकास की नई धारा प्रवाहित करेगी, जिससे दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों के ग्रामीण अंचलों में स्थायी सिंचाई एवं ऊर्जा उत्पादन की मजबूत आधारशिला रखी जाएगी।

करीब 49,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना से 3,78,475 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा सुनिश्चित की जाएगी, जिससे तीनों जिलों के 269 गांव सीधे लाभान्वित होंगे। यह परियोजना बस्तर अंचल के कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देगी तथा क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा को मजबूत करेगी। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत गोदावरी और इंद्रावती नदी के जल संसाधनों का समुचित दोहन करते हुए नहर नेटवर्क, जलाशय और पंप हाउस का निर्माण होगा, जिससे किसानों को रबी और खरीफ दोनों सीजन में जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

ऊर्जा उत्पादन और रोजगार के नए द्वार

बोधघाट परियोजना से सिंचाई के साथ-साथ विद्युत उत्पादन की भी सुविधा विकसित की जाएगी। इंद्रावती-महानदी इंटरलिंक परियोजना के अंतर्गत करीब 125 मेगावाट बिजली उत्पादन और 4800 टन मछली उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो क्षेत्र में अतिरिक्त रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगा।

दंतेवाड़ा के लिए विशेष महत्व

दंतेवाड़ा जिले के 100 से अधिक गांव इस परियोजना से सीधे लाभान्वित होंगे। यह परियोजना न केवल किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी, बल्कि आदिवासी समुदाय के आर्थिक और सामाजिक उत्थान का भी आधार बनेगी। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि बस्तर के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने परियोजना के क्रियान्वयन में जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग देने की बात कही। 

kgnews

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

8 hours ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

8 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

8 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

8 hours ago
इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…

9 hours ago