बॉर्डर से लगे महाराष्ट्र के दर्रेकसा में कचारगढ़ मेले की शुरुआत 10 फरवरी से हो रही है। यह मेला 14 फरवरी तक लगेगा। जिसमें बड़ी संख्या में पर्यटक शामिल होंगे। इसे देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने भी अतिरिक्त व्यवस्था की है।
रेलवे ने बताया कि मेले में पहुंचने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए रूट पर चलने वाली सभी यात्री ट्रेनों का स्टापेज किया जा रहा है। यहां यात्री ट्रेनें 2 मिनट के लिए रुकेंगी। इसके अलावा अतिरिक्त बुकिंग क्लर्क से लेकर पानी, सफाई की व्यवस्था की जा रही है। दर्रेकसा के कचारगढ़ गुफा में हर साल फरवरी में कचारगढ़ मेले का का आयोजन किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय सहित अन्य वर्गों से भी पर्यटक व श्रद्धालु पहुंचते हैं। कचारगढ़ गुफा को एशिया की सबसे बड़ी खुली गुफा माना जाता है।
कोतमा नगर पालिका परिषद कोतमा में आज एक गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की अध्यक्षता में…
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन विभिन्न धर्मों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एयरपोर्ट…
रायपुर. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को भारत सरकार के…
गलत धान बीज से किसानों की लाखों की फसल चौपट, फर्म संचालक पर कार्रवाई की…
नई दिल्ली/रायपुर. छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी…