छत्तीसगढ़

धमतरी : इंद्राणी को मिली बेरोजगारी भत्ते की चौथी किस्त, मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

नौकरी लेने नहीं देने वाली बनना चाहती है, इंद्राणी

धमतरी 01 अगस्त 2023

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा यही रही है कि युवाओं को न सिर्फ बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाये, बल्कि उन्हें हुनरमंद बनाकर रोजगार की उलब्धता अथवा रोजगारपक व्यवसायों से जोड़ जाये। छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के सुनहरे भविष्य गढ़ने को प्रतिबद्ध है। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू की है। इस योजना का लेकर प्रदेश के युवा अपने सपनों को पूरा कर रहे है।
                   बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले बेरोजगार युवाओं में धमतरी जिले की कुमारी इंद्राणी यादव ने बताया कि एमए की पढ़ाई पुरी करने के बाद नौकरी की तलाश के अलावा और विकल्प नहीं था। नौकरी के लिए फार्म भरने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पुस्तकें खरीदने आदि में काफी खर्च आता था और ये खर्च और भी ज्यादा बढ़ जाता है, जब परिवार में केवल एक ही व्यक्ति कमाने वाला हो। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बीते अप्रैल माह से प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी की विवशता से बचाने बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरूआत की। इस योजना का लाभ धमतरी जिले के ग्राम दानीटोला निवासी कुमारी इंद्राणी को भी मिल रहा है। इंद्राणी ने बताया कि उसके पिता भी मजदूरी का काम करते हुए अपने परिवार का भरण पोषण करते है। आज बेरोजगारी भत्ता की चौथी किस्त प्राप्त हुई है। इसके साथ ही इंद्राणी लाईवलीहुड कॉलेज में इलेक्ट्रीशियन का भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। इंद्राणी ने बताया कि इन पैसों का उपयोग वह अपने प्रशिक्षण में काम आने वाले उपकरणों को खरीदने और अपने परिवार की मदद करेगी। इंद्राणी कहती है कि आज के इस प्रतिस्पर्धा भरे दौर में सभी को सरकारी नौकरी मिल जाये ये संभव नहीं है। इसलिए उसने अपने लिए स्वयं का रोजगार स्थापित करने का मार्ग चुना है ताकि वह खुद नौकरी देने योग्य बन जाये। शासन द्वारा बेरोजगारी भत्ता प्रदान करने और कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने इंद्राणी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद किया है।
भत्ते की पात्रता
आयु सीमा 18 से 35 वर्ष
2.5 लाख रुपए तक परिवार की वार्षिक आय
1 अप्रैल 2023 को 2 वर्ष पुराना रोजगार पंजीयन
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
मूल निवासी प्रमाण पत्र
जन्मतिथि के लिए 10वीं की मार्कशीट/ प्रमाणपत्र
12 वीं की मार्कशीट/ प्रमाणपत्र
आधार कार्ड और रोजगार पंजीयन कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
गत 1 वर्ष की परिवार की आय का प्रमाण पत्र
आवेदन की प्रक्रिया
केवल ऑनलाईन आवेदन
रोजगार कार्यालय के पंजीयन क्रमांक
मोबाइल नंबर अनिवार्य
आधार अगर राशन कार्ड में ना हो तो आधार कार्ड अनिवार्य
बैंक खाता जानकारी डी.बी.टी. के लिये
कौशल प्रशिक्षण हेतु ट्रेड का चुनाव

kgnews

Recent Posts

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कार्यों की धीमी गति पर जताई नाराजगी

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कार्यों की धीमी गति पर जताई नाराजगी

रायपुर लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज अपने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के…

29 minutes ago
एमपी-छत्तीसगढ़ के 34 हजार से अधिक कर्मचारियों को बड़ी सौगात, पीएम मोदी देंगे ₹2400 करोड़ का लाभ

एमपी-छत्तीसगढ़ के 34 हजार से अधिक कर्मचारियों को बड़ी सौगात, पीएम मोदी देंगे ₹2400 करोड़ का लाभ

भोपाल भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएम-वीबीआरवाय)…

39 minutes ago
​उच्च शिक्षा में बड़े सुधार की तैयारी: नए सत्र में समय पर होंगी परीक्षाएं

​उच्च शिक्षा में बड़े सुधार की तैयारी: नए सत्र में समय पर होंगी परीक्षाएं

​रायपुर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री  टंक राम वर्मा ने नवीन शिक्षा सत्र के शुभारंभ…

49 minutes ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से किलिमंजारो फतह करने वाली निरीक्षक मती दीपिका गौतम ने सौजन्य भेंट की

डीजीपी कैलाश मकवाणा से किलिमंजारो फतह करने वाली निरीक्षक मती दीपिका गौतम ने सौजन्य भेंट की

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा से माउंट किलिमंजारो विजय के उपरांत निरीक्षक मती दीपिका गौतम…

54 minutes ago
सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम: ट्राइबल हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों ने रचा कीर्तिमान

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम: ट्राइबल हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों ने रचा कीर्तिमान

रायपुर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़…

54 minutes ago
मध्यप्रदेश को देश में आईटी और सेवा क्षेत्र का बनायेंगे अग्रणी केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश को देश में आईटी और सेवा क्षेत्र का बनायेंगे अग्रणी केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मध्यप्रदेश को आईटी और सेवा क्षेत्र में देश का अग्रणी केंद्र बनाने के संकल्प…

1 hour ago