छत्तीसगढ़

धमतरी : विकसित भारत संकल्प यात्रा : मेरी कहानी मेरी जुबानी-लक्ष्मी और माधुरी की रसोई हुई धुआं से मुक्त

धमतरी, 11 जनवरी 2024

धमतरी विकासखण्ड के ग्राम गंगरेल की लक्ष्मी और माधुरी आज काफी खुश हैं, क्योंकि उनका रसोई अब धुआं से मुक्त हो गया है। दरअसल विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गत दिनों गंगरेल में लगे संकल्प शिविर में अन्य ग्रामीणों के साथ-साथ लक्ष्मी यादव और माधुरी साहू भी पहुंची थीं। उन्होंने शिविर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लीं। साथ ही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत उन्हें मिले निःशुल्क गैस कनेक्शन के बारे में अपनी कहानी अपनी जुबानी सुनाई।
                 महिलाओं ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत उन्हें निःशुल्क गैस कनेक्शन मिलने पर वे काफी खुश हैं। पहले उन्हें खाना पकाने के लिये जंगल से लकड़ी लाने जाना पड़ता था, जिससे समय की बर्बादी तो होती ही थी, साथ ही बारिश में लकड़ी मिलना भी मुश्किल हो जाता था। इसके अलावा रसोई भी धुआं की वजह से काली पड़ जाती और स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ता था। इससे उन्हें अपना और परिवार के स्वास्थ्य की चिंता होने लगी थी। लक्ष्मी और माधुरी संकल्प शिविर में मिले गैस कनेक्शन को हाथों में लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करते हुये कहतीं हैं कि गैस कनेक्शन के मिल जाने से उनकी रसोई अब धुआं से मुक्ति पा गयी, समय की बचत हुई और स्वास्थ्य की चिंता से भी मुक्त हो गई।

kgnews

Recent Posts

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

36 minutes ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

39 minutes ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

51 minutes ago
सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण

सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण

सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण -…

56 minutes ago
राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने…

1 hour ago
राजनांदगांव : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

राजनांदगांव : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य…

1 hour ago