अवर्गीकृत

धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों को मिल रहा नई सुविधा, माइक्रो एटीएम से कर रहे है नगद निकासी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रभावी व्यवस्था कर किसानों के लिए धान बेचना और धन निकालना बेहद आसान बना दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों के तहत राज्य के किसानों को प्रति क्विंटल धान का सर्वाधिक मूल्य मिल रहा है। छत्तीसगढ़ देश का इकलौता ऐसा राज्य है, जहां किसानों को एक क्विंटल धान का 3100 रुपए मूल्य मिल रहा है। धान बेचने के तुरंत बाद उपार्जन केंद्रों और समितियों में माइक्रो एटीएम के जरिए पैसा निकालने की सुविधा ने किसानों की खुशियां दोगुनी कर दी हैं। जिले में 14 समितियों में माइक्रो एटीएम से पैसा वितरण का कार्य शुरू हो चुका है। धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए सरकार ने कई प्रबंध किए हैं, जिनमें माइक्रो एटीएम की सुविधा शामिल है।

माइक्रो एटीएम के जरिए किसान खरीदी केंद्र पर ही 10 हजार रुपए तक नगद निकाल सकते हैं। इस सुविधा से किसान बेहद प्रसन्न हैं। उदाहरण के तौर पर ग्राम लालपुर के किसान शिवनारायण सिंह ने चैनपुर धान खरीदी केंद्र में 120 क्विंटल धान बेचा और माइक्रो एटीएम से 4 हजार रुपए नगद निकाला। इसी तरह ग्राम नौगई के शैलेन्द्र सिंह ने कठोतिया केंद्र में 100 क्विंटल धान बेचा और चैनपुर केंद्र से 4 हजार रुपए नगद निकाले। किसानों ने बताया कि माइक्रो एटीएम सुविधा उनकी तत्कालिक जरूरतों को पूरा कर रही है। अब उन्हें बैंक या एटीएम का चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। खरीदी केंद्र पर ही वे किराए पर लाए गए मेटाडोर, ट्रैक्टर, छोटा हाथी का भाड़ा और हमालों की मजदूरी तुरंत चुका सकते हैं। इससे न तो उन्हें उधार लेने की जरूरत पड़ रही है और न ही बैंकों के चक्कर लगाने की।

इसी दौरान कुर्रे ने कहा कि माइक्रो एटीएम का उपयोग बेहद आसान है। आधार नंबर और फिंगरप्रिंट के जरिए नगद राशि प्राप्त की जा सकती है। मुख्यमंत्री साय की इस पहल से किसानों को बड़ी राहत मिली है और उनकी समस्याओं का समाधान तुरंत हो रहा है।

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

6 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

6 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

6 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

6 hours ago