(विडियो प्रेस कान्फरेंस)
राजनांदगांव – प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरोना संकट को लेकर प्रदेश के संपादको/पत्रकारों से विडियो कान्फारेंसिंग द्वारा बातचीत करते हुए संकट की इस विकट घडी मे जरुरी सुझाव लिए और प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों के सवालों का भी जवाब दिया।
राजनांदगांव के प्रतिष्ठित दैनिक अखबार “नांदगांव टाइम्स”के संपादक_व पत्रकार अशोक पांडे ने भी विडियोकान्फरेंसिंग द्वारा मुख्यम़ंत्री भूपेश बघेल से बातचीत की और उन्हे करोना संकट से लडने के लिए प्रदेश मे किए जा रहे प्रयासों के साथ ही उनकी दूरदृष्टि की भी सराहना की। पांडे ने कहा कि संकट की इस विकट घडी मे प्रदेश में भी लाकडाऊन है तथा सीएम बघेल के नेतृत्व मे संपूर्ण प्रशासनिक,पुलिस तथा स्वास्थ विभाग का अमला पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन कर रहा है जिसका सुखद परिणाम है कि प्रदेश मे कोरोना पाजीटिव का आंकडा एक साथ कभी भी डबल फिगर तक नहीं पहुंच सका। उन्होने इसके लिए मुख्यमंत्री बघेल को बधाई भी दी।
अशोक पांडे ने गर्मी के मौसम को ध्यान मे रखते हुए बिजली के समानों तथा जनरल स्टोर्स की दुकानों को सप्ताह मे 1/2 दिन की विशेष छूट प्रदान करने पर जरुर विचार करने का सुझाव मुख्यमंत्री श्री बघेल को दिया।
मुख्यमँत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारो से कहा कि करोना से इस भयंकर लडाई मे उन्हे पूरे प्रदेश की जनता के साथ ही समाज के सभी वर्गों के लोगों का अपेक्षाकृत सहयोग मिल रहा है जिससे उन्हे बहुत बडा संबल मिला है। सीएम ने कहा कि प्रदेश मे लाकडाऊन के दरम्यान ग्रामीण क्षेत्रों मे अभूतपूर्व जागरुकता देखने को मिली जिससे वे काफी प्रसन्न है। उन्होने आत्मविश्वास से भरे शब्दों मे कहा कि जनता के सहयोग से हम करोना के विरुद्ध यह लडाई जीतेंगे।
Home »
नांदगांव टाइम्स के संपादक अशोक पांडे ने सीएम भूपेश बघेल से की बात
by kgnews
10/04/2020






