छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के नक्सल प्रभावित छोटेडोंगर थाना के ग्राम कलेपाल रोहताड़ जंगल में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी।
नक्सलियों ने ग्रामीण की रस्सी से गला घोंट कर वारदात को अंजाम दिया है। नारायणपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने घटना की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने मानव तस्करी में लिप्त होने की आशंका में ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया।
नक्सलियों ने मृतक पर लगाया मानव तस्करी का आरोप
दरअसल, यह घटना शुक्रवार रात की है। पुलिस ने बताया कि आमदई एरिया कमेटी के नक्सलियों ने सुकासिंह कचलाम को मानव तस्करी में एजेंट का काम करने का आरोप लगाकर उसकी हत्या कर दी। नक्सलियों का आरोप है कि मृतक ग्रामीण क्षेत्र के भोले-भाले आदिवासियों को अन्य राज्यों में काम दिलाने के नाम पर एजेंट का काम किया करता था। जिसके फलस्वरूप नक्सलियों ने हत्या को अंजाम दिया। नक्सलियों ने मौके पर पर्चा छोड़ चेतावनी भी दी है।
नक्सलियों के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज
नारायणपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने कहा, मृतक ग्रामीण का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…
भोपाल स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…
रायपुर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…
भोपाल महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…