पंचतत्व में विलीन हुए ASP आकाश गिरपुन्जे
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए ASP आकाश राव गिरपुन्जे मंगलवार को महादेव घाट स्थित श्मशान घाट में उनके सात वर्षीय बेटे सिद्धार्थ ने मुखाग्नि दी। इस दौरान स्थल ‘भारत माता की जय’ और ‘अक्कू भैय्या जिंदाबाद’ के नारों से गूंजता रहा।
इसके पहले शहीद आकाश गिरपुंजे को माना स्थित चौथी वाहिनी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंतिम यात्रा के लिए शहीद के पार्थिव शरीर को कांधा दिया। चौथी वाहिनी से महादेव घाट स्थित श्मशान स्थल लाया गया. गमगीन माहौल में मौजूद बड़ी संख्या में परिचित और परिजनों के आंखें नम थी. शहीद की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। जिस तिरंगे झंडे में लिपटकर शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा था, उससे लिपटकर उनकी पत्नी खूब रोई। इस दौरान परिवार की महिलाएं उन्हें ढांढस बंधाती रही।
श्मशाम घाट पर शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद स्थल पर मौजूद उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे के साथ बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और नगर वासियों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद दादा की मौजूदगी में शहीद के बेटे सिद्धार्थ ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…