पालिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में भड़के भूपेश : पायलट के सामने ही बैज को सुनाई खरी-खरी, महंत को दी मुखर होने की नसीहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जमकर भड़के। उन्होंने अनुशासनहीनता के मामले में कोई कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। राज्य के बड़े नेताओं की चुप्पी को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। अध्यक्ष दीपक बैज को घेरते हुए श्री बघेल ने कहा कि, पार्टी में जो लोग उनके खिलाफ बयान देते हैं, उन्हीं लोगों के साथ अध्यक्ष चाय पीते हैं। राजीव भवन में आज कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट की मौजूदगी में यह बैठक आयोजित थी। बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई पूर्व मंत्री, कई पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

श्री बघेल ने कहा, मुख्यमंत्री पर सीधा हमले करने से हमारे ही कुछ सीनियर नेता बचते रहते हैं। वे राज्य के मुद्दों और सरकार के खिलाफ सीधा हमला नहीं करते। ऐसे में जनता के बीच हम अपनी मजबूत मौजूदगी कैसे दर्ज कराएंगे? मीडिया में बयान देना हो या फिर सोशल मीडिया पर कुछ लिखना या सड़क पर मुखर होकर उतरना या सदन में घेरना, कुछ नेता ऐसे हैं जो बडे मौकों पर शांत रह जाते हैं, साधारण तरीके से विरोध दर्ज कराते हैं। अगर हमें जनहित के मुद्दों पर लड़ना है, राज्य सरकार के खिलाफ लड़ना है, तो सीधे सरकार को, मुख्यमंत्री को टारगेट करना होगा। अनुशासनहीनता के मामले में कोई कार्रवाई नहीं होती। राजनांदगांव में एक नेता ने मेरे खिलाफ बयान दिया, उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं बैठक के दौरान कुछ सीनियर नेताओं इस बात को लेकर भी नाराजगी जताई कि उन्हें तो किसी तरह की जिम्मेदारी ही नहीं दी जा रही है। पार्टी को सीनियर नेताओं के अनुभवों का लाभ लेना चाहिए, लेकिन देखने में यह मिल रहा है कि सीनियर नेताओं की ठीक से पूछ-परख नहीं हो रही है। ऐसे में समन्वय कैसे बनेगा?

भूपेश की टिप्पणी पर बैज ने दी सफाई

भूपेश की टिप्पणी के बाद पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने भी अपनी ओर से सफाई देते हुए कहा, अपने ही मामले में कार्रवाई करना सही नहीं है। पार्टी में भी अनुशासन बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता पर कार्यवाही होती है, वहीं कार्यकर्ताओं को भी संभालना होता है।

Raman dwivedi

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

10 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

10 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

10 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

10 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

11 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

11 hours ago