पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दीं जन्मदिन पर शुभकामनाएं

0-राहुल ने कहा-मनमोहन की तरह गहराई वाले पीएम की कमी महसूस कर रहा है देश

नईदिल्ली,26 सितंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर शनिवार को उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु होने और अच्छी सेहत की कामना की। सिंह शनिवार को 88 वर्ष के हो गए। मोदी ने ट्वीट किया, ”डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। मैं ईश्वर से उनके दीर्घायु होने और अच्छी सेहत की प्रार्थना करता हूं। मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनका जन्म भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर, 1932 को हुआ था। उन्होंने 1991-96 के दौरान पी वी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री के रूप में देश में आर्थिक सुधारों की शुरुआत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और कहा कि देश आज सिंह की तरह की गहराई वाले प्रधानमंत्री की कमी महसूस कर रहा है। राहुल ने ट्वीट किया, ”भारत डॉक्टर मनमोहन सिंह की तरह गहराई वाले प्रधानमंत्री की कमी महसूस करता है। उनकी ईमानदारी, विनम्रता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

ममता बनर्जी ने भी दी बधाई

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
बनर्जी ने ट्वीट किया,पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर बधाई। उनके अच्छे स्वास्थ्य की और देश की जनता के बीच उनके और अधिक योगदान की कामना है।

kgnews

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

6 hours ago
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

​रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…

6 hours ago
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…

6 hours ago
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

6 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

7 hours ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

7 hours ago