अंबिकापुर : संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि, रायपुर के निर्देशानुसार संभाग एवं जिला स्तर पर वेतन निर्धारण एवं लंबित पेंशन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में संभागीय संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन, सरगुजा-अम्बिकापुर द्वारा निर्देशों के अनुसार जिला सरगुजा-अम्बिकापुर हेतु पेंशन शिविर का आयोजन 30 जनवरी 2026 को संभागीय संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन कार्यालय, अम्बिकापुर में किया जाएगा।
उक्त शिविर में वेतन निर्धारण, लंबित पेंशन प्रकरणों तथा संबंधित अभिलेखों की जांच कर त्वरित निराकरण किया जाएगा। तदनुसार जिले के समस्त आहरण-संवितरण अधिकारी (डीडीओ) को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने कार्यालय स्तर पर लंबित वेतन निर्धारण एवं पेंशन प्रकरणों सहित आवश्यक अभिलेखों के साथ निर्धारित तिथि को शिविर में उपस्थित होकर प्रकरणों का निराकरण कराना सुनिश्चित करें। यह शिविर पेंशनधारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों से संबंधित प्रकरणों के त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार सी.एम.पोर्टल हेल्प लाईन नम्बर 1076 में प्राप्त शिकायत…
दुर्ग । जिले में 1 जून 2026 से 22 जुलाई 2026 तक 396.5 मिमी औसत…
दुर्ग । इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग द्वारा जिला चिकित्सालय में संचालित ब्लड बैंक में रक्त…
दुर्ग । स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने 21 जुलाई को छत्तीसगढ़ अतिथि शिक्षक संघ…
अमरकंटक में 'अमृत हरित महा अभियान' के तहत 3 हजार पौधों का वृहद पौधारोपण राज्य…
बेमेतरा । जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है,…