मध्यप्रदेश

प्रेमिका से फोन पर कहासुनी के बाद शिप्रा नदी में कूदा प्रेमी, 24 घंटे की तलाश के बाद भी नहीं मिला युवक

उज्जैन में एक युवक ने प्रेमिका से कहासुनी होने के बाद शिप्रा नदी में छलांग लगा दी। 24 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद भी अब तक युवक का पता नहीं चल सका है।प्रेमिका से मोबाइल पर हुई कहासुनी के बाद एक युवक बुधवार रात शिप्रा नदी में कूद गया। जिसकी गुरुवार दिनभर तलाश की जाती रही। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। युवक की बाइक ब्रिज पर खड़ी मिली है। युवक के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाने पहुंचकर दर्ज कराई थी।

महाकाल थाना क्षेत्र के नृसिंह घाट ब्रिज पर देर रात पहुंचे युवक ने बाइक खड़ी करने के बाद शिप्रा में छलांग लगा दी। उसे दो युवकों ने कूदते देखा और रामघाट चौकी पर सूचना दी। होमगार्ड सैनिक उसकी तलाश में पहुंचे, उसी दौरान युवक की तलाश करता हुआ उसका दोस्त ब्रिज पर पहुंच गया, उसने बाइक खड़ी और लोगों की भीड़ दिखाई दी। पूछताछ करने पर सामने आया कि एक युवक नदी में कूदा है। जिसके बाद सामने आया कि नदी में कूदा युवक यश पिता श्याम सिसौदिया (23) निवासी जवाहर नगर नानाखेड़ा है। वह दवा बाजार में काम करता था। उधर दवा बाजार से देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने नीलगंगा थाने पहुंचकर यश के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। सुबह तक यह पता नह चला कि यश शिप्रा नदी में कूदा है, उसकी बाइक नृसिंह घाट ब्रिज पर खड़ी है। परिजन रात में ही पहुंच गये थे, लेकिन नदी का जलस्तर बढ़ा होने के साथ अंधेरा अधिक होने पर होमगार्ड टीम ने तलाशी अभियान रोक दिया था। गुरुवार को एनडीईआरएफ की टीम ने दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया, देर शाम तक यश का पता नहीं चल पाया था। इस दौरान जानकारी सामने आई कि उसका वेदनगर में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिससे रात में मोबाइल पर कहासुनी हुई थी।

प्रेमिका ने दोस्त को दी जानकारी 
यश की तलाश में नृसिंह घाट ब्रिज पहुंचे दोस्त सौरभ के पास रात में यश की प्रेमिका का कॉल आया था, जिसने बताया था कि मोबाइल पर यश से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद यश ने आत्महत्या की धमकी दी है। सौरभ ने यश को कॉल किया था, लेकिन मोबाइल बंद था, वह तलाश करता हुआ नृसिंहघाट पहुंचा था, जहां बाइक खड़ी मिली। परिजनों ने यश के प्रेम प्रसंग की जानकारी नहीं होना बताया। उनका कहना था कि दोस्तों से संपर्क करने के बाद पता चला है कि उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह चार दिनों से तनाव में था। 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

4 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

4 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

4 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

5 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

5 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

6 hours ago