छत्तीसगढ़

प्रेमी ने दी मौत: अस्पताल की महिला सुरक्षाकर्मी को तब तक मारा जब तक नहीं निकली जान, आधी रात में की दरिंदगी

जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में शनिवार की रात तैनात महिला सुरक्षाकर्मी से उसके प्रेमी के ने ड्यूटी के दौरान मारपीट कर दी। इस बीच अन्य सुरक्षाकर्मियों ने उसे बचा तो लिया लेकिन घर पहुंचने पर फिर से प्रेमी ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। उसे बेहोशी का हालत में मेकाज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मामले के बारे में जानकारी देते हुए मेकाज के अन्य सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि शनिवार की शाम को महिला सुरक्षाकर्मी पूनम मिश्रा ड्यूटी पर थी। रात करीब लगभग 12 बजे के समय उसका प्रेमी अपने एक दोस्त के साथ असपताल पहुंचा। जहां ड्यूटी पर तैनात महिला सुरक्षाकर्मी के साथ किसी बात को लेकर उसने मारपीट करनी शुरू कर दी। महिला सुरक्षाकर्मी की आवाज को सुनकर अन्य सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। मारपीट से घायल महिला सुरक्षाकर्मी अपनी ड्यूटी को बीच छोड़कर अपने घर चली गई। रात करीब 12:45 बजे उसका प्रेमी और उसकी मकान मालकिन महिला को बिहोशी की हालत में अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला सुरक्षाकर्मी पूनम की मौत होने की जानकारी लगते ही सुरक्षाकर्मियों ने उसके प्रेमी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि पूनम यहां करीब पांच माह से किराए के मकान में रह रही थी। उधर, उसका परिवार नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम गरावंड बाबू सेमरा में रह रहा है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी। जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। इस मामले में परपा थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा का कहना है कि रात को ही घटना की जानकारी मिल गई थी। पूछताछ की जा रही है, जांच के बाद जो भी बात सामने आएगी उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

7 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

8 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

8 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

8 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

8 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

9 hours ago