दिल्ली

बड़ी बहन ने लगाए नवजोत सिंह सिद्धू पर गंभीर आरोप, कहा- प्रापर्टी पर कब्जा कर मां को किया बेघर

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू विवाद में घिर गए हैं। सिद्धू की अमेरिका में रहने वाली बहन डा. सुमन तूर ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि भाई सिद्धू ने पिता भगवंत सिद्धू की मौत के बाद मां निर्मल भगवंत और बहनों को घर से निकाल दिया। सिद्धू ने लोगों के पास झूठ बोला कि जब वह (सिद्धू) दो वर्ष के थे तब मां-बाप अलग हो चुके थे। सुमन तूर ने कहा कि लावारिस हालत में दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दम तोड़ा था।

बड़ी बहन ने लगाए नवजोत सिंह सिद्धू पर गंभीर आरोप, कहा- प्रापर्टी पर कब्जा कर मां को किया बेघर

मीडियाकर्मियों से बात करती सुमन तूर। जागरण

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले नवजोत सिंह सिद्धू की बहन होने का दावा करने वाली महिला सुमन तूर ने सिद्धू पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि सिद्धू ने प्रापर्टी के लिए मां को लावारिस छोड़ दिया।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू विवाद में घिर गए हैं। सिद्धू की अमेरिका में रहने वाली बहन डा. सुमन तूर ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि भाई सिद्धू ने पिता भगवंत सिद्धू की मौत के बाद मां निर्मल भगवंत और बहनों को घर से निकाल दिया। सिद्धू ने लोगों के पास झूठ बोला कि जब वह (सिद्धू) दो वर्ष के थे तब मां-बाप अलग हो चुके थे। सुमन तूर ने कहा कि लावारिस हालत में दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दम तोड़ा था।

सिद्धू की बहन होने का दावा करने वाली सुमन तूर ने कहा कि वह नवजोत सिद्धू से मिलने के लिए अमृतसर स्थित घर पर गई थी, लेकिन उन्होंने गेट नहीं खोला। यहां तक उनका मोबाइल नंबर भी ब्लाक कर दिया।

सुमन तूर ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू उसकी मां और बाप के अलग होने संबंधी झूठ बोलते रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू की सास जसवीर कौर ने हमारा घर बर्बाद कर दिया है। मैं कभी भी अपने पैतृक घर में नहीं जा सकी। अमेरिका के न्यूयार्क में रहने वाली नवजोत सिद्धू की बहन सुमन तूर से जब यह पूछा गया कि वह इतने सालों बाद आज चुनाव के समय आरोप क्यों लगा रही हैं तो उन्होंने कहा कि मैं वह आर्टिकल जुटाना चाहती थी, जिसमें नवजोत सिद्धू ने मेरे मां और बाप के अलग होने संबंधी बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि मैं चुनाव के कारण ऐसा नहीं कर रही हूं, बल्कि मुझे एक आर्टिकल के जरिए यह जानकारी मिली है कि नवजोत सिद्धू ने मेरी मां के बारे में यह बयान दिया था कि वह और उसके पिता तब अलग हो चुके थे, जब वह 2 साल के थे। उनका अपनी मां और बहनों के साथ कोई रिश्ता नहीं है।

सुमन ने कहा कि जो सिद्धू अपने परिवार का नहीं हुआ वो किसी और का क्या होगा। नवजोत सिद्धू ने पैसे के पीछे मां लावारिस कर दिया। भले ही सिद्धू ने करोड़ों कमाए हों, पर वह परिवार का न हो सका। बहन सुमन ने कहा कि उन्होंने सिद्धू को कई मैसेज भेजे कि उससे बात कर ले, लेकिन भाई ने उसे ब्लाक कर दिया। सुमन ने कहा कि उसकी एक बहन भी थी। उसकी मौत हो चुकी है। जब बहन की मौत हुई तो भांजी अकेली थी। वह स्पेशल चाइल्ड थी। सुमन उसे उसे अमेरिका ले गई। सुमन तूर ने कहा कि भाई सिद्धू हर चीज को प्रूफ के साथ बताता है। वह चाहती हैं कि मां का प्रूफ भी जरूर दें। 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

सूरजपुर के दूरदराज गांवों में पहुंचा नल का जल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से मिली राहत

सूरजपुर के दूरदराज गांवों में पहुंचा नल का जल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से मिली राहत

सूरजपुर/रायपुर. प्रदेश के दूरस्थ, पहाड़ी एवं जनजातीय अंचलों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा…

37 minutes ago
SECL के कोयला स्टॉक में दूसरे दिन भी धधकती रही आग, बुझाने में जुटी रहीं टीमें

SECL के कोयला स्टॉक में दूसरे दिन भी धधकती रही आग, बुझाने में जुटी रहीं टीमें

कोरबा. SECL कुसमुंडा खदान के 29 नंबर कोयला स्टॉक में गुरुवार को लगी भीषण आग…

2 hours ago
MP में 65 साल बाद बदलेंगे सिविल सेवा नियम, 2 से ज्यादा बच्चों वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

MP में 65 साल बाद बदलेंगे सिविल सेवा नियम, 2 से ज्यादा बच्चों वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार छह दशक बाद सरकारी नौकरी के लिए सेवा की सामान्य शर्तें बदलने…

2 hours ago
बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बस्तर समेत कई इलाकों में प्री मानसून बारिश शुरू हो गई है.…

3 hours ago
धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का 'महा-परिवर्तन': 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का…

3 hours ago