बयान दर्ज कराने एनसीबी कार्यालय पहुंचीं दीपिका पादुकोण

बालीवुड ड्रग केस

मुंबई,26 सितंबर । अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ मामले की जांच के सिलसिले में बयान दर्ज कराने के लिये शनिवार सुबह दक्षिण मुंबई स्थित एनसीबी कार्यालय पहुंचीं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दीपिका एक छोटी कार में सुबह 9:50 बजे कोलाबा में एनसीबी अतिथि गृह पहुंचीं। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के दफ्तर के बाहर भारी संख्या में पुलिस तैनात थी और दफ्तर के बाहर बैरिकेड लगाए गए थे।

दीपिका को एनसीबी ने बॉलीवुड-मादक पदार्थों के कथित गठजोड़ की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया है। ऐसी खबरें थीं कि दीपिका के पति अभिनेता रणवीर सिंह ने एजेंसी से पूछा है कि क्या वह उनकी पत्नी से पूछताछ के दौरान वहां मौजूद रह सकते हैं। हालांकि, एनसीबी ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि उन्हें ऐसा कोई अनुरोध नहीं मिला है। दो अन्य बॉलीवुड अभिनेत्रियों श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को भी शनिवार को जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को भी शनिवार को पूछताछ में शामिल होने को कहा गया है। करिश्मा अपना बयान दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को एनसीबी के सामने पेश हुई थीं। एनसीबी के सूत्रों ने बताया था कि करिश्मा प्रकाश के वॉट्सऐप चैट से किसी ‘डी के साथ हुई उनकी बातचीत का पता चला और केंद्रीय एजेंसी जानना चाहती है कि यह व्यक्ति कौन है।

kgnews

Recent Posts

भोपाल की सड़कों पर दौड़ेंगी हाईटेक इलेक्ट्रिक बसें! CCTV, हाइड्रोलिक डोर समेत मिलेंगी कई स्मार्ट सुविधाएं

भोपाल की सड़कों पर दौड़ेंगी हाईटेक इलेक्ट्रिक बसें! CCTV, हाइड्रोलिक डोर समेत मिलेंगी कई स्मार्ट सुविधाएं

भोपाल  राजधानी भोपाल में रहने वाले लोगों को जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। राजधानी…

30 minutes ago
मध्य प्रदेश में UCC बिल पास! राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून, जानिए क्या बदल जाएगा

मध्य प्रदेश में UCC बिल पास! राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून, जानिए क्या बदल जाएगा

भोपाल   मध्यप्रदेश में  21 जुलाई को समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) विधेयक विधानसभा में…

36 minutes ago
विश्वस्तरीय बनेगा इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स! मंत्री सारंग ने बताई सरकार की बड़ी योजना

विश्वस्तरीय बनेगा इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स! मंत्री सारंग ने बताई सरकार की बड़ी योजना

अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को विश्वस्तरीय स्वरूप देने में जुटी सरकार- मंत्री सारंग  मंत्री सारंग ने…

36 minutes ago
प्रदेश लोड डिस्पैच सेंटर ने रचा नया कीर्तिमान: मिला अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन

प्रदेश लोड डिस्पैच सेंटर ने रचा नया कीर्तिमान: मिला अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन

प्रदेश लोड डिस्पैच सेंटर ने रचा नया कीर्तिमान: मिला अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन सूचना एवं साइबर सुरक्षा…

41 minutes ago
मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…

10 hours ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

10 hours ago